फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now marriage hall will be built at another place in Bilwa

Bareilly News: बिलवा में अब दूसरी जगह बनेगा बरातघर

Wed, 04 Feb 2026 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now marriage hall will be built at another place in Bilwa
गांव पहुंचे डीपीआरओ व नायब तहसीलदार ने गाटा 164 की जमीन देखी, वहां भी मिला अवैध कब्जा
विज्ञापन


बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र की बिलवा ग्राम पंचायत में अब दूसरी जगह बरातघर का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को गांव पहुंचे डीपीआरओ व नायब तहसीलदार ने गाटा-164 की जमीन देखी। हालांकि, यहां भी गेहूं की फसल खड़ी मिली। बुधवार को यहां पैमाइश कराई जाएगी।
बिलवा में जमीन के चक्कर में बरातघर निर्माण उलझा हुआ है। चिह्नित भूमि को तहसील प्रशासन ने बरातघर के लिए अनपयुक्त बता दिया। निर्माण के लिए स्वीकृत 1.61 करोड़ रुपये में से आधी धनराशि डेढ़ महीने से ग्राम पंचायत के खाते में डंप है।
विज्ञापन

मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने इसको लेकर खबर प्रकाशित की तो डीपीआरओ और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान तय किया कि पूर्व में चिह्नित जमीन बरातघर के लिए उचित नहीं है। दोनों अधिकारियों ने वहीं, दूसरे गाटा की जमीन पर बरातघर बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि गाटा-164 का रकबा 0.3400 हेक्टेयर है, जो श्रेणी-5 की जमीन है। इस पर भी अवैध कब्जा है, गेहूं की फसल लगी है। कब्जा हटाने के बाद ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंधन समिति की सचिव उर्वशी सिंह बरातघर निर्माण के लिए जमीन देने के संबंध में तहसील में प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगी, उसके बाद ही अन्य प्रक्रिया पूरी होगी।

वहीं, नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूर्व में चिह्नित गाटा-379 की जमीन बरातघर निर्माण के लिहाज से उचित नहीं है। वहां पार्किंग के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed