फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now JCB on the shops of history-sheeter smack smuggler Usman

अब हिस्ट्रीशीटर स्मैक तस्कर उस्मान की दुकानों पर चली जेसीबी

Wed, 22 Sep 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Now JCB on the shops of history-sheeter smack smuggler Usman
हिस्ट्रीशीटर के निर्माण को ढहाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फतेहगंज पश्चिमी में पांच जेसीबी लगाकर तोड़ीं सात दुकानें
विज्ञापन

दस बीघा जमीन पर बनाई गई चहारदीवारी भी ध्वस्त की

फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक तस्करी से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले हिस्ट्रीशीटर उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना की हाईवे किनारे बनी सात दुकानों और दस बीघा जमीन की चहारदीवारी को भी बीडीए ने मंगलवार शाम ध्वस्त कर दिया। ये निर्माण बगैर नक्शा मंजूर कराए किया गया था। कस्बे के अंदर से गुजरने वाले पुराने हाईवे पर एक शोरूम को भी बीडीए ने अवैध घोषित किया है जिसे गिराने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना 25 सालों से स्मैक तस्करी में लिप्त हैं और उन्होंने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उनकी करीब दस बीघा जमीन पुराने और नए हाईवे के बीच स्थित है जिस पर साल भर पहले रेहाना ने चहारदीवारी बनवाई थी। बीडीए से नक्शा मंजूर कराए बगैर यहां सात दुकानों का निर्माण भी करा दिया। स्मैक तस्कर के अवैध निर्माण की सूचना पुलिस ने बीडीए को दी थी।
विज्ञापन

बीडीए ने जांच में स्मैक तस्करों की दुकानें अवैध पाईं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे बीडीए की टीम पांच जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। दो घंटे के भीतर जेसीबी ने सातों दुकानों को ध्वस्त करके उसका मजबूत लिंटर भी गिरा दिया। इस दौरान फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही, शीशगढ़, शेरगढ़ और सीबीगंज का पुलिस बल भी मौजूद रहा। बीडीए उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह भी करीब एक घंटे तक मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष ने स्मैक तस्कर के कस्बे में स्थित शोरूम का भी निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में उसे भी गिराने की योजना है। चर्चा यह भी है कि पुलिस ने उस्मान को पकड़ लिया है। हालांकि इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पचौरी ने कहा उस्मान अभी पकड़ में नहीं आया है।

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है उस्मान

फतेहगंज पश्चिमी। तस्कर उस्मान भी फतेहगंज पूर्वी के स्मैक तस्कर छोटे से कम नहीं है। उस्मान की तस्करी का जाल समूचे उत्तरांखड में फैला बताया जाता है। उसकी पत्नी और बेटों तक पर केस दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे स्मैक तस्करी कर रहे हैं। उस्मान की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के बाद पुलिस भी हैरान है। देहात से लेकर शहर तक उसकी कई कोठियां, मकान और दुकानों का पता लगा है।
पुलिस के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी में लोधीनगर चौराहे के पास उस्मान का एक शोरूम 500 वर्ग गज में बना है। इसके अलावा पुराने हाईवे एनएच24 पर चार हजार वर्ग गज में सात दुकानें, कुम्हार चौक के पास 150 वर्ग गज में एक दुकान व मकान, कपड़ा बाजार में तीन मंजिला आलीशान कोठी और तीन दुकानें, शाही चौराहे से आगे टंकी के पास 20 दुकानें, शहर में मिनी बाईपास के पास किला रोड पर छह सौ वर्ग गज का प्लाट और बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में आनंद विहार कॉलोनी में दो सौ वर्ग गज का दोमंजिला मकान है।
इसके अलावा बरेली के ही व्यस्त मार्केट हिंद टाकीज के पीछे कार बाजार में एक दुकान है। फतेहगंज पश्चिमी के मीरापुर गांव के पास सौ बीघा कृषि भूमि है जिस पर उसने कोठी भी बनाई है। उस्मान के पास कई गाड़ियां हैं जिनमें एक फारच्यूनर, स्कार्पियो और इनोवा भी है। पुलिस उसकी और संपत्तियों की जांच में जुटी हुई है।

17 केस दर्ज हैं उस्मान पर पत्नी व बेटे भी बेदाग नहीं

मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। दो दशक से भी ज्यादा समय से स्मैक तस्करी कर रहे उस्मान के खिलाफ 17 केस दर्ज हैं। इनमें स्मैक तस्करी के अलावा हत्या जैसे जघन्य अपराध के भी केस हैं। उसकी पत्नी रेहाना पर भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। उस्मान और रेहाना बरेली से उत्तराखंड तक स्मैक की सप्लाई करते हैं। उस्मान का बेटा फैजान उर्फ राजाबाबू पर भी किला, कोतवाली और मीरगंज थाने में एनडीपीएस के केस दर्ज हैं। छोटे बेटे अमान पर भी एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed