फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   now families of army personals to stay in multi storey buildings

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहेंगे सैनिकों के परिवार

Sat, 21 Apr 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 21 Apr 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
now families of army personals to stay in multi storey buildings
indian army

सदर बाजार में लांसनायक अनिल कुमार की सरेआम हत्या के बाद सेना को सैन्य परिसर से बाहर रहने वाले जवानों के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की तलाश है। सेना का मानना है कि शहर में कई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग खाली पड़ी है, जिनके फ्लैट जवानों के परिवारों के सामूहिक रूप से रहने के लिए पब्लिक से अलग और सुरक्षित ठिकाना हो सकते हैं। सेना ने कई ऐसी इमारतों का सर्वे कराया है। उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद सैन्य परिवारों को इनमें रहने की मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन

कैंट के सदर बाजार में 21 मार्च को जाट रेजीमेंट सेंटर में तैनात लांसनायक अनिल कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अनिल सदर बाजार में ही परिवार के साथ रहते थे। उनकी हत्या वहीं रहने वाले ध्रुव चौधरी ने की थी। ध्रुव का भाई राजेश चौधरी अनिल के दोस्त की पत्नी को परेशान करता था इसलिए उन्होंने राजेश की पिटाई की दी थी। भाई की बेइज्जती का बदला लेने के लिए ध्रुव ने अनिल को मौत के घाट उतारा था। इस घटना के बाद सेना ने सैन्य परिसर से बाहर स्थित इलाके को सैन्य परिवारों के लिए असुरक्षित मानते हुए यूनिट में लौटने के निर्देश दे दिए थे। इसके बाद सदर बाजार से सभी सैन्य परिवारों ने किराए के मकान खाली कर दिए। मगर इन सभी परिवारों को सैन्य परिसर में क्वार्टर देना सेना के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन

सेना ने इसके चलते सिविल क्षेत्र में ही अपने जवानों के रहने के लिए सुरक्षित कालोनियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक इस कमेटी ने सर्वे के बाद शहर में स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट्स को सैन्य परिवारों के लिए सुरक्षित माना है। इसके पीछे कमेटी का तर्क यह है कि शहर में स्थित ऐसी कई बिल्डिंग में बड़ी तादाद में फ्लैट्स खाली पड़े हैं। ऐसे में बहुत सारे सैन्य परिवार एक ही बिल्डिंग में रह सकते हैं। कई परिवार एकसाथ रहने पर वे सुरक्षित रहेंगे। यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed