फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now corona testing 400 in a day

जिले में अब हर दिन हो सकेंगी चार सौ जांचें

Sat, 11 Jul 2020 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now corona testing 400 in a day
बरेली। बायोसेफ्टी लेवल टू लैब का शनिवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। जिसके बाद नोडल अफसर नवनीत सहगल ने फीता काटकर लैब का विधिवत शुभारंभ किया। पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि इस लैब में हर दिन सौ जांच की जा सकेंगी। आईवीआरआई और ट्रू नॉट से जिले में ढाई से तीन सौ जांचें हो रही हैं। अब सौ जांच की क्षमता वाली लैब शुरू होने से चार सौ जांच का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने बताया कि मुख्यमंत्री ज्यादा से ज्यादा सैंपल की जांच कराने के लिए प्रयासरत हैं। सैंपल की तादाद बढ़ने से संक्रमितों को जल्द ट्रेस करना और उन्हें आइसोलेट कर संक्रमण के फैलाव पर काफी हद तक काबू किया जा सकता है। साथ ही, गंभीर मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें समय से बेहतर इलाज मुहैया कराकर मृत्युदर भी कम की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि लैब में आईवीआरआई की तरह ही आरटीपीसीआर विधि से जांच होगी। उन्होंने अफसरों को प्रतिदिन पांच सौ सैंपल की जांच कराने का लक्ष्य सौंपा है। इसके लिए कार्यावधि बढ़ाए जाने के लिए अफसरों को कहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमएस डॉ. हर्षवर्धन समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

लैब के बाहर गिरा मांझा, बाल बाल बचा स्टाफ
एक ओर नोडल अफसर लैब में मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे तो दूसरी ओर, लैब के बाहर कर्मचारी मांझा समेटने में जुटे थे। अस्पताल परिसर के अंदर कटी हुई पतंग का मांझा गिरने से खलबली मच गई। लोग दीवार की छांव में थे इसलिए इसकी चपेट में कोई नहीं आ सका। मांझा गिरने से कोई जख्मी न हो इस बाबत स्टाफ ने तत्काल उसे वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed