{"_id":"5e88cc918ebc3e77a45bb153","slug":"now-call-for-vegetables-and-ration-on-the-phone-in-corporation-area-bareilly-news-bly4016913135","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम क्षेत्र में अब फोन पर घर मंगाएं सब्जी और राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम क्षेत्र में अब फोन पर घर मंगाएं सब्जी और राशन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नगर निगम ने शनिवार को ऑनलाइन की 80 वार्डों के 325 दुकानों की लिस्ट
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के बीच वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोगों को न चाहते हुए जरूरी सामान लेने के लिए घर से बाहर निगलना पड़ रहा था। नगर निगम ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 80 वार्डों में राशन और सब्जी विक्रेताओं को चिह्नित किया है, जो होम डिलीवरी करेंगे। इनका पंजीकरण कर अब इनकी लिस्ट सार्वजनिक कर दी गई है। शनिवार को निगम ने अपनी वेबसाइट पर वार्ड वार लिस्ट जारी कर दी।
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि निगम के 80 वार्डों में सब्जी व राशन की दुकानों को चिह्नित किया गया है। इनकी सूची को निगम ने सार्वजनिक भी कर दिया है। कोई भी व्यक्ति अपने वार्ड की सूची निगम की वेबसाइट पर जाकर देख सकता है। इस सूची में चयनित दुकानदार व सब्जी वालों के मोबाइल नंबर पर सीधे फोन कर अपनी जरूरत का सामान घर पर मंगाया जा सकता है। यह लिस्ट भी विशेष तौर पर होम डिलीवरी के उद्देश्य से ही बनाई गई है। इसके बाद अब लोगों को लॉकडाउन के बीच घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं रहेगी। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने में भी मदद मिलेगी।