Bareilly News: अब एलायंस ग्रुप की 89.44 करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त, डीएम ने जारी किया आदेश
एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों पर एक बार फिर पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई का शिकंजा कसा है। जिलाधिकारी ने निदेशकों की 89.44 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति सीज करने का आदेश जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों पर एक बार फिर पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई का शिकंजा कसा है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी की ओर से कई विभागों द्वारा दी गई सत्यापन रिपोर्ट डीएम शिवाकांत द्विवेदी को सौंपी गई थी। रविवार को डीएम ने आरोपियों की 89 करोड़ 44 लाख एक हजार 478 रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई पर मुहर लगा दी। डीएम कोर्ट ने भू माफिया गिरोह की संपत्ति जब्त करने के लिए एसडीएम सदर को प्रशासक नियुक्त किया है।
आरोपियों पर कई मामले हैं दर्ज
गैंग के सदस्य रमनदीप सिंह पर आठ, अमनदीप सिंह पर पांच, हनी कुमार भाटिया पर चार, अरविंद सिंह पर नौ, युवराज सिंह पर छह और सतवीर सिंह पर तीन आपराधिक मामले जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इन मुकदमों के आधार पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14 (ए) के तहत यह संपत्ति जब्त की जा रही है।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि समाज विरोधी क्रियाकलाप व अनैतिक तरीके से कमाई गई एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों की 89 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति प्रशासन द्वारा जब्त की गई है। जल्द ही इसकी मुनादी कराई जाएगी। तीसरे फेज में फिर से शेष संपत्ति को चिह्नित कर जब्त कराया जाएगा।