{"_id":"69f98f64eaff6b2bd805904e","slug":"notorious-criminal-arrested-in-police-encounter-in-bareilly-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश वसीम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 14 मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश वसीम गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 14 मुकदमे हैं दर्ज
Tue, 05 May 2026 12:04 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 05 May 2026 12:04 PM IST
सार
बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर रात शातिर बदमाश वसीम अहमद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक वसीम के खिलाफ गोकशी, लूट, डकैती और गैंगस्टर आदि के 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
बारादरी थाने के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि रात में हरूनगला भरतौल रोड पर पुलिस के गश्ती दल को संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया तो उसे टोका गया। उसने पुलिस टीम पर दो फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता लगा कि वह शहर के सेमलखेड़ा निवासी वसीम अहमद है। उसके पास तमंचा और कारतूस आदि बरामद किए गए। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि आरोपी वसीम के खिलाफ गोकशी, लूट और डकैती आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन