फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to dead teacher, warning to stop salary

Bareilly News: मृत शिक्षिका को नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी

Wed, 21 Feb 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 21 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Notice to dead teacher, warning to stop salary
भोजीपुरा (बरेली)। बेसिक शिक्षा विभाग को सुर्खियों में रहने का शौक है। इस बार अधिकारियों ने यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड न होने का हवाला देकर मृत शिक्षिका को नोटिस जारी कर वेतन रोकने की चेतावनी दे डाली। अब यह मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, विभाग की ओर से इन दिनों यू-डायस पोर्टल पर छात्र मॉड्यूल में प्रदर्शित विद्यार्थियों का विवरण अपलोड कराया जा रहा है। 21 फरवरी अंतिम तारीख है। जिले में 85 विद्यालय डाटा अपलोड नहीं कर पाए हैं। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करने की चेतावनी का नोटिस 17 फरवरी को जारी किया गया।
विज्ञापन

इस सूची में प्राथमिक विद्यालय रहपुरा करीम बख्श की शिक्षिका सुमन यादव का भी नाम है। साथी शिक्षकों ने बताया कि सुमन यादव की 16 मई 2023 को मौत हो चुकी है। उनकी जगह पर दीपिका बनर्जी को तैनाती दी गई है। इस सूची पर अब शिक्षक सवाल उठा रहे हैं। कई शिक्षक इसको लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। विद्यालय की मौजूदा प्रधानाध्यापक दीपिका बनर्जी ने बताया कि उनकी ओर से डाटा फीडिंग का काम पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मानव संपदा पोर्टल से शिक्षिका का डाटा डिलीट नहीं हुआ है। इस वजह से त्रुटिवश नोटिस जारी हो गया है। सुधार कराया जाएगा। - संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed