फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to colleges locking seats without the wishes of the students

छात्रों की मर्जी के बगैर सीट लॉक कर रहे महाविद्यालयों को नोटिस

Mon, 14 Sep 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Notice to colleges locking seats without the wishes of the students
MJP Rohilkhand university

विश्वविद्यालय की सख्ती के बावजूद नहीं बाज आ रहे कई कॉलेज

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कई निजी महाविद्यालय छात्र-छात्राओं की मर्जी के बगैर उनकी सीटें लॉक कर रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को दूसरे कॉलेजों में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। विश्वविद्यालय से पास ऐसे करीब 21 मामले सामने आए हैं। इनकी सीटों को दोबारा खुलवाकर उन्हें प्रवेश दिलाए गए हैं। इनमें से नौ मामले केवल बरेली कॉलेज के बताए जा रहे हैं। इस पर शिकंजा कसने के लिए ऐसी गड़बड़ी कर रहे महाविद्यालयों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया था कि वे छात्र-छात्राओं के साथ धोखाधड़ी या उनकी मर्जी के बगैर वेबसाइट पर उनकी सीट लॉक नहीं करेंगे। इसका उल्लंघन करने वाले महाविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। बावजूद इसके तमाम छात्रों ने विश्वविद्यालय को यह शिकायत की है कि कई महाविद्यालयों ने उनकी मर्जी के बगैर सीटों को लॉक कर दिया है। इससे वे दूसरे मनचाहे कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने इन मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश देकर सीटों को अनलॉक कराया है।
विज्ञापन

किसी छात्र-छात्रा की मर्जी के बगैर कोई महाविद्यालय वेबसाइट पर उसकी सीट लॉक नहीं कर सकता। ऐसे मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित महाविद्यालयों को नोटिस दिए जा रहे हैं। -डॉ. अमित सिंह, प्रभारी मीडिया सेल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed