फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice issued to 17 unrecognized schools in Bareilly

UP News: इस जिले में गैर मान्यता प्राप्त 17 स्कूलों को नोटिस जारी, दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 02 Nov 2023 06:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Nov 2023 06:30 AM IST
सार

बरेली जिले के गैर मान्यता प्राप्त 17 स्कूलों पर कार्रवाई हो सकती है। इन स्कूलों को दोबारा नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने बताया कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को फाइनल रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Notice issued to 17 unrecognized schools in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शिक्षा विभाग ने बरेली जिले में गैर मान्यता के चल रहे 17 स्कूलों को नोटिस दिया है। शासन की ओर से दस अक्तूबर तक इन स्कूलों के खिलाफ संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि अब तक स्कूलों के खिलाफ नकेल नहीं कसी जा सकी है। विभागीय कार्रवाई भी महज नोटिस भेजने तक सीमित है।

विज्ञापन


बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार ने भी बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग को गैरमान्यता के चल रहे स्कूलों और मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को दोबारा खंड शिक्षा अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

इन स्कूलों को मिला नोटिस
1- एसके पब्लिक स्कूल, फरीदपुर
2- नेशनल पब्लिक स्कूल, बीथम नौगवां
3- नत्थूलाल जूनियर हाईस्कूल सेमी खेड़ा दमखोदा
4- मूल चंद्र मौर्य मैमोरियल सरस्वती मंदिर बहेड़ी
5- दिल्ली पब्लिक स्कूल भीकमपुर, सीबीगंज
6- सिद्धी विनायक शिक्षा निकेतन, मझगवां
7- रामकृष्ण परमहंस बाल विद्यालय मझगवां
8- रघुवरी प्रसाद उपाध्याय, मझगवां
9- एकता आदर्श समाज पब्लिक स्कूल, मझगवां
10- एसपी सिंह सरस्वती विद्यालय मझगवां
11- आलोक पब्लिक स्कूल, मझगवां
12- सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल
13- हरदयाल जूनयिर हाई स्कूल, शेरगढ़
14- अमर पब्लिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौआ शरीफनगर
15- सुधांशु पब्लिक स्कूल करनपुर दमखोदा
16- सुदामा मैमोरियल स्कूल रम्पुरा कायथान दमखोदा
17- कृपालू विद्या मंदिर जूनियर हाइस्कूल रमपुरा कायसीन दमखोदा

बीएसए संजय सिंह ने बताया कि स्कूलों को कई बार नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी स्कूल संचालक निर्देशों के अनुपालन में कोताही कर रहे हैं। विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को फाइनल रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही स्कूलों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed