फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not a hundred couples, but two hundred families saved from disintegration

Bareilly News: सौ जोड़े नहीं, दो सौ परिवारों को बिखरने से बचाया

Thu, 25 Dec 2025 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Not a hundred couples, but two hundred families saved from disintegration
आंवला। थाना परिसर में आपसी मतभेद दूर कर समझौता करने वाले 100 जोड़ों में से मौजूद 20 युगल को बुधवार को सम्मानित किया गया। कई जोड़े जब अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर पहुंचे तो प्रांगण तालियों से गूंज उठा। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

थाना परिसर में संचालित परामर्श केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय, एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। इसे संचालित करने वाली टीम ने मार्च से अब तक 100 से ज्यादा परिवारों को मिलाया है। इससे दो सौ परिवार बिखरने से बच गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में परामर्श समिति के अध्यक्ष जयगोविंद सिंह, शोखी अग्रवाल, शोभना अग्रवाल, रमाकांत तिवारी, योगेश माहेश्वरी एडवोकेट, रजिया सुल्तान, रामदीन सागर, सीमा रजा व आरक्षी किरन मणि व शीतल आदि को भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी स्क्रीन पर 12 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया। इसको पर्दे के पीछे से सीओ नितिन कुमार ने आवाज दी थी। इस दौरान निहाल सिंह लोधी, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, एडवोकेट निर्दोष चतुर्वेदी, सभासद सपना अग्रवाल, उषा सतीजा, एडवोकेट अगरपाल सिंह, सुमन निगम, ब्लाॅक प्रमुख आरती यादव, मीना मौर्य व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed