फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Northeast Railway will run 10 new long distance trains

Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा लंबी दूरी की 10 नई ट्रेनें, इनमें छह इज्जतनगर मंडल की; देखें डिटेल

Sun, 29 Jun 2025 07:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Jun 2025 07:44 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे लंबी दूरी की 10 नई ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें छह इज्जतनगर मंडल की हैं। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन
Northeast Railway will run 10 new long distance trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे लंबी दूरी की 10 नई ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इनमें छह इज्जतनगर मंडल की हैं। महाप्रबंधक परिचालन और मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने इस संबंध में इज्जतनगर, लखनऊ और वाराणसी मंडल को पत्र लिखा है। पूर्वोत्तर रेलवे के इन तीनों मंडलों ने ट्रेनों के संचालन के संबंध में प्रस्ताव भेजे थे। गोरखपुर मुख्यालय ने पत्र में लिखा है कि रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


लंबी दूरी की इन ट्रेनों में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और जम्मू की दो ट्रेनें शामिल हैं। इनमें एक इज्जतनगर और दूसरी बलिया से वाया बरेली होते हुए चलाई जाएगी। कासगंज-वाराणसी के बीच भी ट्रेन प्रस्तावित है। यह ट्रेन वाया बदायूं, बरेली, पीलीभीत, मैलानी, बाराबंकी, अयोध्या होते हुए चलाई जाएगी। इससे कासगंज, बदायूं, पीलीभीत समेत कई जिलों को अयोध्या और वाराणसी तक सीधी ट्रेन कनेक्टविटी मिलेगी। प्रायोगिक तौर पर इज्जतनगर मंडल इन दिनों कासगंज-प्रयागराज, लालकुआं-झांसी, कासगंज-सूबेदारानागंज समेत चार ट्रेनें चला रहा है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल गाजीपुर से दक्षिण भारत के रामेश्वर के लिए ट्रेन का संचालन करेगा। इस ट्रेन का संचालन भी वाया बरेली प्रस्तावित है। गोरखपुर मुख्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि व्यवस्था, समय सारिणी, अनुरक्षण, लिनेन, रनिंग रूट, टिकट निरीक्षक, रेस्ट रूट समेत अन्य तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लंबी दूरी की ये ट्रेनें चलाने की तैयारी
इज्जतनगर मंडल
- इज्जतनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा त्रिसाप्ताहिक
- कासगंज-वाराणसी त्रिसाप्ताहिक
- रामनगर-उदयपुर सिटी द्विसाप्ताहिक
- लालकुआं-ओखा साप्ताहिक
- लालकुआं-कामाख्या साप्ताहिक
- लालकुआं-बांद्रा साप्ताहिक

वाराणसी मंडल-
- गाजीपुर सिटी-रामेश्वरम प्रतिदिन (वाया बरेली)
- बलिया-जम्मूतवी प्रतिदिन (वाया बरेली)
- आजमगढ़-बांद्रा साप्ताहिक

लखनऊ मंडल-
- गोमतीनगर-अहमदाबाद व सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed