{"_id":"5adb498e4f1c1b54098b5bce","slug":"no-water-in-madinath-ares-from-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़ीनाथ की तीन गलियों में 15 दिन से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़ीनाथ की तीन गलियों में 15 दिन से पानी नहीं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूप की मोटर ठीक होने के बाद मढ़ीनाथ में अब पाइपलाइन ठीक करने को लेकर जल निगम और जलकल विभाग उलझ गए हैं। तीन गलियों में करीब 15 दिन से पानी नहीं है और दोनों विभाग एक दूसरे पर टाल रहे हैं।
मढ़ीनाथ वार्ड में डाकखाना, हिना ब्यूटी पार्लर और शांति निकेतन स्कूल वाली गली में करीब 15 दिन से पानी नहीं है। इन गलियों में रहने वाले करीब दो हजार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। काफी लोग तो जरूरी कार्यों के लिए हैंडपंप और पड़ोसियों के घर से पानी लेने को मजबूर हो गए हैं। पाइपलाइन कहीं से चोक हो गई है और जल निगम एवं जलकल विभाग टाल मटोल कर रहे हैं। पार्षद मुनेंद्र सिंह ने बताया कि जल निगम ने यह पाइपलाइन अभी निगम को हैंडओवर नहीं की है। इसके चलते जल कल विभाग ने मरम्मत से मना कर दिया है जबकि जल निगम पाइप लाइन तीन साल से ज्यादा पुरानी होने की बात कहकर मरम्मत से इंकार कर रहा है। पिछले दिनों यहां नलकूप का मोटर खराब होने पर भी यही मामला फंसा था। इसको लेकर उन्होंने मेयर उमेश गौतम से शिकायत की है।