फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No rooms is train as summer vacation comes

ट्रेनों में नो रूम.. गर्मियों में नहीं पाओगे घूम

Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 01 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
No rooms is train as summer vacation comes
- फोटो : अमर उजाला
इस बार सैलानियों को ट्रेनों से घूमने जाने का मौका नहीं मिल सकेगा। देहरादून, जम्मूतवी, मुंबई जाने वाली ट्रेनों के एसी थर्ड और स्लीपर कोच में 23 जून तक कोई जगह नहीं है। घूमने के शौकीन ज्यादातर लोगों ने तीन महीने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया है। अब रिजर्वेशन कराने आने वाले लोग विंडो से मायूस होकर लौट रहे हैं। उनके आगे अब सिर्फ टैक्सी का ही विकल्प है।
विज्ञापन

15 मई के बाद सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो जाती हैं। लिहाजा लोग घूमने का प्रोग्राम बना लेते हैं और असुविधा से बचने के लिए फरवरी या मार्च में ही रिजर्वेशन करा लेते हैं। अब जो लोग रिजर्वेशन के लिए ट्राई कर रहे हैं, उन्हें नियमित ट्रेनों में तो जगह नहीं मिल पा रही है। सिर्फ समर स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है, लेकिन इनका संचालन समय से न होने के कारण यात्री इनमें रिजर्वेशन कराने से बच रहे हैं। यही नहीं इनका किराया भी रूटीन की ट्रेनों से 20 प्रतिशत ज्यादा है। तत्काल रिजर्वेशन में भी जंक्शन से हर ट्रेन में दो बर्थों का ही कोटा होता है, वह भी पलक झपकते ही फुल हो जाती हैं। लोगों का कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा बसों में आरामदायक नहीं होती है। हालांकि सेटेलाइट बस अड्डे से देहरादून के लिए रोजाना तीन बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन


देहरादून जाने वाली ट्रेेनें 
ट्रेन                 एसी थर्ड      स्लीपर
जनता एक्सप्रेस-    10 जून       23 जून             
दून एक्सप्रेस-       15 जून       30 जून 
हरिद्वार एक्सप्रेस-    एक जुलाई    25 जून
---------------------------------------------
दिल्ली जाने वाली ट्रेनें:-
लखनऊ मेल       एक जुलाई    15 जून
महामना एक्सप्रेस   20 जुलाई    18 जून
----------------------------------------------
जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनें:-
हिमगिरी एक्सप्रेस     23 जून    सात जुलाई
सियालदाह एक्सप्रस  28 जून    28 जुलाई
मां वैष्णोंदेवी एक्सप्रेस  छह अगस्त तक जगह नहीं 
------------------------------------------------
अन्य जगहों के लिए
दादर एक्सप्रेस      30 जून      23 जून
काशी विश्वनाथ    27 जून      एक जुलाई
देहरादून एक्सप्रेस   एक जुलाई   24 जून 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed