फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No light on satelite flyover

दो विभागों के बीच फंसी सेटेलाइट फ्लाईओवर की लाइट

Sun, 27 Jun 2021 05:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
No light on satelite flyover
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर पर यातायात शुरू हुए महीना भर हो गया है, लेकिन अभी तक फ्लाईओवर पर रोशनी का इंतजाम नहीं हो सका है। इससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। सेतु निगम का कहना है कि यह काम नगर निगम का है, जबकि नगर निगम के अफसर कह रहे हैं कि सेतु निगम बिजली कनेक्शन कराए।
विज्ञापन

सेटेलाइट फ्लाईओवर पर यातायात तो शुरू हो गया है लेकिन फ्लाईओवर पर फैला अंधेरा कभी भी हादसा करा सकता है। फ्लाईओवर पर दोनों ओर चढ़ते-उतरते समय घना अंधेरा रहता है। गाड़ियों की हेडलाइट से ही यहां रोशनी होती है, क्योंकि फ्लाईओवर पर अब तक बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है। इससे राहगीरों के सामने दिक्कतें आ रही हैं। सेतु निगम ने अभी तक डिवाइडरों की ऊंचाई भी नहीं बढ़ाई गई है। इससे बड़े वाहनों के पलटने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

डिवाइडर का नए सिरे से निर्माण करा दिया जाएगा। ब्रेकर का काम पूरा कर लिया गया है। - वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम।
फ्लाईओवर पर प्रकाश की व्यवस्था करना नगर निगम का काम है। नगर निगम बिजली विभाग को लिखेगा, इसके बाद ही लाइटें जलनी शुरू हाेंगी।
- प्रभेस कुमार, अभियंता, सेतु निगम।
आईवीआरआई फ्लाईओवर सेतु निगम ने बिजली का कनेक्शन कराने के बाद ही हमें हैंडओवर किया था। सेटेलाइट फ्लाईओवर पर भी बिजली कनेक्शन सेतु निगम को ही लेना है। - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed