फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No information given by infected

आधी अधूरी जानकारी दे रहे संक्रमित

Tue, 13 Apr 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
No information given by infected
बरेली। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तमाम मरीज न सिर्फ अपने संक्रमित होेने की वजह नहीं बता पा रहे हैं बल्कि संपर्क में आने वालों की भी जानकारी छिपा रहे हैं। सर्विलांस टीम ने उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि इन दोनों कारणों से संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम के मुताबिक कई संक्रमितों के गलत मोबाइल नंबर दर्ज कराने से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। पता अधूरा भरा होने से उनके घर पर आरआरटी के सदस्य भी नहीं पहुंच पाते हैं। इलाके के नाम के आधार पर टीम संक्रमितों की निगरानी के लिए पहुंचती है लेकिन फिर भी उनका कुछ पता नहीं लगता। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने प्रशासन से गलत पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

---
स्टाफ कम है.. समस्या हो तो कॉल करें
कोविड अस्पताल में स्टाफ कम होने से संक्रमितों की देखभाल में समस्या आ रही है। इस समस्या से निपटने के लिए सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में फोन नंबर 8265926619 और 7060926707 लिखकर पर्ची चस्पा कराई है। भर्ती संक्रमित दिक्कत होने पर कॉल करेंगे तो तत्काल उसका निस्तारण कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ओपीडी के वार्डों का फिर आवंटन
संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने ओपीडी के कक्षों का फिर आवंटन किया है। कक्ष संख्या तीन में नेत्र रोग विभाग, पांच, सात और 18 में मेडिसिन, आठ में हड्डी रोग, 13 में सर्जरी, 19 में नेत्र रोग, 33 में फिजियोथेरेपी विभाग बनाया गया है। चेस्ट ओपीडी, इमरजेंसी के पास स्थित अस्पताल के मैनेजर कक्ष में चलाई जाएगी। हॉस्पिटल मैनेजर बर्न वार्ड में काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed