फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No fans, no water, bus station becomes a hub of chaos

Bareilly News: पंखा न पानी, बस अड्डा बना अव्यवस्थाओं का अड्डा

Sun, 25 May 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
No fans, no water, bus station becomes a hub of chaos
बरेली। रोडवेज का पुराना बस अड्डा, अव्यवस्थाओं का अड्डा बनकर रह गया है। यहां यात्रियों के लिए पानी और पंखे तक का इंतजाम नहीं। जहां पंखे हैं भी, वहां कनेक्शन ही नहीं है। पैसेंजर लॉबी के बगल में सीवर लीक हो रहा है। बदबू से यात्रियों का ठहरना दूभर हो गया है। सीसीटीवी कैमरे टूटे पड़े हैं और पूछताछ केंद्र को कूड़ा घर बना दिया गया है। यह हाल तब है, जबकि यहां क्षेत्रीय प्रबंधक सहित रोडवेज के अन्य अधिकारी बैठते हैं। उनकी नाक के नीचे व्यवस्था धड़ाम हो गई है। शनिवार को पड़ताल में यह हकीकत सामने आई। संवाद
विज्ञापन


सिर्फ एक पंखा, यात्री जमीन पर लेटकर ले रहे हवा
दोपहर 12:30 बजे
कई जगह पंखों की जगह सिर्फ रॉड लटकती मिली। कैंटीन के पास एक पंखा चल रहा था। टूटी बेंच पर दो-तीन यात्री बैठे थे। कई यात्री जमीन पर लेटकर हवा ले रहे थे। वहां बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन



दो साल से प्यासी हैं टोंटियांदोपहर 12:45 बजे
कैंटीन की पास लगी टोंटियां दो साल से प्यासी हैं। अफसरों ने इसे ठीक कराने की जरूरत नहीं समझी। एक यात्री ने टोंटी खोली, पर वह सूखी पड़ी थी। कुछ देर इंतजार के बाद उसने दुकान का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तरफ सिर्फ गंदगी और धूल
दोपहर 1:00 बजे
पैसेंजर लॉबी के पास सीवर लाइन लीक हो रही थी। बगल में बेंच पर यात्री बैठे थे। उन्होंने बताया कि यहां बैठना मुश्किल है। परिसर में हर जगह कूड़ा बिखरा मिला। पांच में से सिर्फ एक पूछताछ केंद्र संचालित हो रहा था। अन्य केंद्रों को कूड़ाघर बना दिया है।
यात्री बोले- धूल, मिट्टी और गंदगी में कर रहे इंतजार
पंखे चल नहीं रहे हैं। धूल, मिट्टी और गंदगी के बीच बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। - अनूप

सीवर की बदबू के कारण बैठना मुश्किल है। एक घंटे में यहां सफाई करने कोई नहीं आया। लालाराम

पानी नहीं मिला तो बोतल खरीदी। यहां टोंटियां सूखी हैं। कुछ में बदबूदार पानी आ रहा है। - शिवप्रताप

काम के सिलसिले में आना-जाना लगा रहता है। हर बार यहां कूड़े और गंदगी से सामना होता है। - अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed