फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No attention was paid by officials on telecast on investor summmit

इन्वेस्टर्स समिट: ग्राउंड पर ही ब्रेक हो गई सेरेमनी 

Mon, 30 Jul 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 30 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी में औद्योगिक निवेश ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण रस्म अदायगी बनकर रह गया। करीब सवा दो घंटे के इस लाइव प्रोग्राम को लेकर ज्यादातर अफसर गंभीर नहीं दिखे। वे प्रसारण के दौरान गपशप और व्हाट्सऐप पर चैटिंग में व्यस्त रहे। कार्यक्रम से अफसरों का जुड़ाव इससे जाना जा सकता है कि स्क्रीन पर नजर पड़ी तो एक अफसर ने पड़ोस में बैठे एसपी ट्रैफिक से पूछा कि कौन बोल रहा है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर ठीक 12:30 बजे लखनऊ से सीधा प्रसारण शुरू हुआ। यह 2:10 बजे तक चला। कलक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। दूरदर्शन चैनल से प्रसारित इस कार्यक्रम को मंत्री, अफसरों और उद्यमियों को देखना था। जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न होने के कुछ ही देर बाद लाइव प्रसारण शुरू हुआ तो तकनीकी खराबी के चलते स्क्रीन पर कभी आवाज आती तो कभी तस्वीर, लेकिन इस पर किसी ने आपत्ति नहीं की क्योंकि ज्यादातर लोग बातों में मशगूल थे। स्क्रीन पर एक नामचीन उद्योगपति ने बोलना शुरू किया तो सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बगल में बैठे एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर से पूछा कि यह कौन बोल रहा है? एसपी ने जवाब दिया- पता नहीं। इसके बाद सीडीओ और डीएम बातों में व्यस्त हो गए। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप और चुनिंदा उद्यमी ही लाइव को गंभीरता से सुनते रहे। कुछ देर बाद प्रसारण के बीच में ही लोग केंद्रीय मंत्री गंगवार और डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से बात करने पहुंच गए। ज्यादातर विभागाध्यक्ष और अफसर व्हाट्सऐप पर लग गए। अव्यवस्थाओं के बीच कार्यक्रम चलता रहा। नाश्ते और पेयजल को लेकर भी अफरातफरी मची रही। बाकी कसर सरकारी प्रेसनोट ने पूरी कर दी। इसमें आंकड़े भी सही नहीं दिए गए, क्योंकि कार्यक्रम को गंभीरता से लिया ही नहीं गया। रविवार अवकाश खराब होने से ज्यादातर अफसर और अधीनस्थ खिन्न दिखे। स्क्रीन पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलना शुरू और उन्होंने अफसरों की पीठ थपथपाई तो व्हाट्सऐप और बातचीत में लगे अफसर चेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र्र सिंह राठौर और पार्टी नेता गुलशन आनन्द, रवि यादव, उद्यमी अजय शुक्ला, सुरेश सुंदरानी, एसके सिंह, राजेश गुप्ता, भारत भूषण शील, प्रेम बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे। उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार ने विभागीय जानकारी दी। इससे पहले उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने औद्योगिक विकास और पूंजी निवेश के लिए हर संभव मदद का आश्वासन किया गया। डीएम ने अफसरों से कहा कि वह उद्योग बंधु की बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन करें। अन्यथा जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से औद्योगिक निवेश के लिए सुझाव लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed