फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nitin Gadkari to review Sitapur Forelane today

नितिन गडकरी आज करेंगे सीतापुर फोरलेन की समीक्षा

Mon, 12 Jun 2017 01:02 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 12 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari to review Sitapur Forelane today
Nitin Gadkari to review Sitapur Forelane today - फोटो : Nitin Gadkari to review Sitapur Forelane today
बरेली। केंद्रीय पीडब्ल्यूडी मंत्री नितिन गड़करी आज बरेली-सीतापुर फोरलेन प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके लिए नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश शर्मा अन्य प्रोजेक्ट मैनेजरों और हाइवे निर्माण से जुड़े इंजीनियरों को दिल्ली बुलाया गया है। सीतापुर-फोरलेन का काम तीन महीने से बंद है। एनएचएआई का ये प्रोजेक्ट तय समय से चार साल लेट है। फोरलेन निर्माण लंबे समय से धीमी गति से चलने से हाइवे से रोजाना गुजरने वाले लाखों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

बरेली-सीतापुर फोरलेन 2010 में स्वीकृत किया गया था। ये 2013 में पूरा होना था। तय समय से चार साल लेट रहे फोरलेन निर्माण में अब तक 40 फीसदी से ज्यादा काम अधूरा है। सात साल पहले स्वीकृत इस प्रोजेक्ट की लागत 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुकी है। इसके लिए 396 करोड़ का एक्स्ट्रा बजट स्वीकृत किया गया है। इसके बावजूद पिछले तीन माह से फोरलेन निर्माण का काम बंद है। फोरलेन बनाने वाली फर्म एरा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने बरेली से सीतापुर तक 154 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाने के लिए बैंक से 1951 करोड़ का लोन लिया था। ये लोन अब तक खर्च हो चुका है। इसके बाद फर्म ने फोरलेन निर्माण का काम तीन माह से बंद कर रखा है। एनएचएआई इंजीनियरों की मानें तो कार्यदायी फर्म ने बैंक से छह सौ करोड़ लोन के लिए बैंक से दोबारा अप्लाई किया। बैंक ने लोन स्वीकृत कर दिया है। 25.50 करोड़ के बजट में फोरलेन 75 फीसदी तक बन पाएगा। ये काम 31 दिसंबर 2017 तक पूरा करने की तैयारी है। चौथाई फोरलेन निर्माण का काम पूरा करने के लिए एनएचएआई दो टोल प्लाजा लगाने की तैयारी कर चुका है। एनएचएआई के इंजीनियरों का कहना है कि दोनों टोल प्लाजा से रोजाना वसूले जाने वाले किराये से फोरलेन का बाकी निर्माण का काम पूरा किया जाएगा। लागत बढ़ने के बाद फोरलेन में 396 करोड़ का एक्स्ट्रा बजट भी स्वीकृत किया गया है। 
विज्ञापन

 बरेली-सीतापुर फोरलेन पर काम बंद चल रहा था क्योंकि फर्म को बैंक से लोन मिलने में देरी हुई। अब काम शुरू करा दिया गया है। 31 दिसंबर तक 75 फीसदी और जून 2018 तक शत प्रतिशत काम पूरा कर फोरलेन प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जाएगा।  मुकेश शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed