फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine women murdered in the same manner in Bareilly in six months

UP: यहां छह माह में नौ महिलाओं का एक ही तरीके से कत्ल, सिरफिरे का जुनून या तांत्रिक का जाल, सिर धुन रही पुलिस

Tue, 28 Nov 2023 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Nov 2023 09:36 AM IST
सार

बरेली में जून से अब तक नौ महिलाओं की हत्या हो चुका है। इनमें तीन मामलों का पुलिस खुलासा कर चुका हैं। इस बीच शीशगढ़ के गांव जगदीशपुर निवासी 57 वर्षीय उर्मिला का शव रविवार शाम को खेत में पड़ा मिला। इससे फिर साइको किलर की चर्चाएं तेज हो गईं।

विज्ञापन
Nine women murdered in the same manner in Bareilly in six months
बरेली में नौवीं महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही व उससे सटे इलाकों में महिलाओं की हत्याओं को लेकर लोगों के जेहन में अलग-अलग सवाल कौंध रहे हैं। कोई इसे सिरफिरे का जुनून बता रहा है तो कुछ लोग इसे तंत्र साधना से जुड़ा मान रहे हैं। सभी घटनाएं एक ही शख्स ने की हैं या ज्यादा लोग अलग-अलग मकसद से ऐसा कर रहे हैं, ये भी चर्चा का विषय है। 
विज्ञापन


बता दें कि यहां जून से अब तक नौ महिलाओं की हत्या हो चुका है। इनमें तीन मामलों का पुलिस खुलासा कर चुका हैं। इस बीच शीशगढ़ के गांव जगदीशपुर निवासी 57 वर्षीय उर्मिला का शव रविवार शाम को खेत में पड़ा मिला। इससे फिर साइको किलर की चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन


इलाके में बीते छह माह में एक-एक कर नौ महिलाओं की एक ही तरीके से हत्या हो चुकी है। इन्हें अलग-अलग लोगों ने मारा या फिर कोई एक ही शख्स गांव-गांव घूमकर ये हत्याएं कर रहा है, यही चर्चा का विषय और पुलिस की तफ्तीश का केंद्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और पुलिस के बीच आरोपियों और तरीके को लेकर मत भिन्नता है। अमर उजाला की टीम ने इस बारे में कई लोगों से बात की। आधे से ज्यादा लोग इसे किसी सनकी या सिरफिरे की हरकत मान रहे हैं। 30 फीसदी लोग इसे तंत्र विद्या से जोड़कर देख रहे हैं।

उर्मिला की हत्या को जुआरियों-नशेड़ियों की करतूत बताया
जगदीशपुर गांव में मृतका उर्मिला के घर के बाहर उनके पति वेदप्रकाश को सांत्वना दे रहे ग्रामीणों का समूह घटना के बारे में अलग ही राय रख रहा था। लोग इसे पड़ोसी गांव के जुआरियों या नशेड़ियों की हरकत मान रहे हैं। उनका कहना है कि ये लोग उनके गांव की तरफ जुआ खेलने आते हैं। अक्सर महिलाएं उन्हें टोक देती हैं। उर्मिला के सोने के कुंडल गायब थे। 

 

हो सकता है कि लूट के चक्कर में उनकी हत्या कर दी गई हो। जब इन लोगों से पूछा गया कि शरीर पर और भी जेवर मौजूद थे। उन्हें क्यों नहीं लूटा तो वे खामोश हो गए। दूसरे गांवों में भी इसी तरह की घटनाएं होने का जिक्र करने पर भी ग्रामीण जवाब नहीं दे सके। उर्मिला के पति का कहना है कि जो भी आरोपी हो, पुलिस उसे गिरफ्तार कर सजा दिलाए।
 

गला दबाकर हत्या, संघर्ष के भी निशान
उर्मिला देवी के शव का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। इसमें गला दबाने से हत्या की पुष्टि हुई। वहीं शरीर पर कुछ जगह चोटें भी मिलीं। इससे लगा कि हत्यारे से खुद को बचाने के लिए उर्मिला ने संघर्ष किया था। वहीं, मृतका का शव मिलने की जगह पर उसकी चारे की गठरी व टूटी चूड़ियां और चप्पलें दूसरे दिन भी पड़ी थीं। पति वेदप्रकाश ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रात में ही रिपोर्ट करा दी थी। 
 

संदिग्ध को पूछताछ के बाद छोड़ा
रविवार शाम डॉग स्क्वॉड ने शव के पास पड़ी गठरी सूंघकर गांव का रुख किया था। फिर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एक व्यक्ति की बैठक में पहुंचकर उसके पास खड़ा हो गया था। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा तो वह नशे में था। उसे शीशगढ़ थाने में रखा गया। सोमवार सुबह फिर पूछताछ हुई। इससे ये साबित हुआ कि वह उर्मिला की हत्या के वक्त धर्मपुर के उसी रास्ते से आया था, हालांकि हत्या से उसका जुड़ाव स्पष्ट न हुआ तो उसे छोड़ दिया। 

इन महिलाओं की हो चुकी है हत्या 
शीशगढ़ थाने के गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा गांव की धानवती, सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा देवी व शाही के गांव खरसैनी की दुलारी देवी की जान जा चुकी है। अधिकांश महिलाओं के गले में फंदा कसा मिला था। कुछ के शव खराब हो चुके थे तो पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के बहाने हत्या की बात खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed