फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine women murdered in last six months panic among villagers due to fear of psycho killer

Bareilly News: छह महीने... नौ महिलाओं की हत्या, हर बार एक जैसी कहानी; कहीं ये साइको किलर तो नहीं

Mon, 27 Nov 2023 03:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Nov 2023 03:58 PM IST
सार

बरेली के शाही और उससे सटे इलाकों में जून से अब तक एक तरीके से नौ महिलाओं की हत्या हो चुकी है। इससे इलाके में साइको किलर की आशंका से दहशत है। रविवार शाम को शीशगढ़ में नौवीं महिला का शव मिला। आईजी ने फिर संज्ञान लेकर गूगल मैप से हत्याओं के प्रभावित इलाके को चिह्नित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Nine women murdered in last six months panic among villagers due to fear of psycho killer
शीशगढ़ में यहीं पर मिला था महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही व उससे सटे इलाके में महिलाओं की हत्या का सिलसिला थमा नहीं है। अब शीशगढ़ में महिला की हत्या हुई है। छह महीने में यह नौवीं वारदात है। हर बार एक ही तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। लगातार नौवीं महिला की एक ही तरीके से हत्या होने से पुलिस बैकफुट पर है। अब तक की सारी कवायद धराशायी होती दिख रही है। आईजी ने फिर संज्ञान लेकर गूगल मैप से हत्याओं के प्रभावित इलाके को चिह्नित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने पिछले दिनों लगातार हत्याओं के बाद इलाके में दर्जन भर पुलिस टीमें लगाई थीं। उन दिनों महिलाओं की हत्याएं थम गई थीं। अब दोबारा वही स्थिति है। पिछले दिनों दुलारी देवी की मौत के बाद पुलिस की टीमें शाही इलाके में लगी हैं तो उससे सटे शीशगढ़ के गांव में हत्या हो गई। 
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि गूगल मैप से ऐसे इलाके को चिह्नित किया जाएगा, जहां गले में फंदा लगे महिलाओं के शव मिले हैं। भले ही उन मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट कुछ भी रही हो। उस इलाके में गांव-गांव पंचायत कर ग्रामीणों व प्रधानों की मदद से संदिग्धों व मानसिक विकृत लोगों को चिह्नित किया जाएगा। जेल से छूटे अपराधियों की भी तस्दीक और उनकी भूमिका का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे लोगों के बारे में भी जानकारी की जाएगी, जिन्हें किसी उम्रदराज महिला से किसी तरह का धोखा मिला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में नौवीं महिला की मौत: वारदात का फिर वही तरीका, खेत में पड़ी मिली लाश, साड़ी से कसा गया गला

दुलारी देवी समेत कुछ महिलाओं की मौत के मामले में सारे साक्ष्य हत्या से जुड़े होने के बावजूद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। कुछ में तो विसरा की रिपोर्ट भी सामान्य ही आई है। ऐसे में कुछ गुत्थियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझा रखी हैं। आईजी ने बताया कि विवेचकों को निर्देश दिया जाएगा कि पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के डॉक्टरों के साथ बैठकर ऐसे मामलों में मौत की अन्य संभावनाओं को लेकर जानकारी जुटाएं।

अब शीशगढ़ में मिला शव 
शीशगढ़ के गांव जगदीशपुर में 57 वर्षीय उर्मिला का शव रविवार शाम को खेत में पड़ा मिला। साड़ी से गला कसकर उनकी हत्या की गई। वह भी चारा लेने खेत में गई थीं। उनके पति वेदप्रकाश ने बताया कि दो बेटे और दो बेटियों का भरा पूरा परिवार है। बड़ा बेटा बहू के साथ ससुराल गया था। छोटा बेटा उनके साथ ही रहता है। वह बेटे के साथ जाफरपुर में किसी काम से गए थे। 

उन्होंने बताया कि उर्मिला को जाने क्या सूझी जो अकेली ही खेत पर चली गईं। बताया कि वह धार्मिक प्रवृत्ति की थी। वह हर रविवार राधास्वामी के सत्संग में जाती थीं। रविवार सुबह भी वह सत्संग में गई थीं। वहां से दो बजे लौटकर उन्हें भोजन बनाकर दिया।

इन महिलाओं की हो चुकी है हत्या 
जून से अब तक हत्या की नौ वारदात हो चुकी हैं। शीशगढ़ थाने के गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा गांव की धानवती, सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा देवी व शाही के गांव खरसैनी की दुलारी देवी की जान जा चुकी है।

अधिकांश महिलाओं के गले में फंदा कसा मिला था। कुछ के शव खराब हो चुके थे तो पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के बहाने हत्या की बात खारिज कर दी। शुरू के एक मामले में परिजनों ने न तहरीर दी और न पोस्टमार्टम कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed