फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine enemy properties missing, 124 illegally occupied

Bareilly News: नौ शत्रु संपत्तियां लापता, 124 पर अवैध कब्जे

Tue, 12 Aug 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Nine enemy properties missing, 124 illegally occupied
बरेली। सदर तहसील क्षेत्र में नौ शत्रु संपत्तियां लापता हैं। जिले की पांच तहसीलों में चिह्नित 212 में से 124 पर अवैध कब्जे मिले हैं। आंवला और सदर तहसील की शत्रु संपत्तियों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। इन सभी संपत्तियों को सुरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन जल्द ही अभियान शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

एक अगस्त से नया डीएम सर्किल रेट लागू होने के बाद अब इन संपत्तियों का मूल्यांकन का काम भी शुरू होने जा रहा है। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक शाखा लखनऊ की ओर से जिले के नामित पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन रिपोर्ट के परीक्षण के बाद संपत्तियों की ई-नीलामी होगी। इसमें उन लोगों को वरीयता मिलेगी, जो पहले से किरायेदार हैं। इन किरायेदारों से जुड़ी 73 संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक, जिले में कुल 212 शत्रु संपत्तियां हैं। इनका प्रारंभिक सर्वे पूरा हो चुका है। 143 संपत्तियां खाली मिली थीं। कुछ हिस्से में लोग अवैध कब्जा कर गन्ना आदि फसलें बो रहे हैं। 69 संपत्तियाें पर आवासीय व कॉमर्शियल भवन पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में बहेड़ी व फरीदपुर तहसील क्षेत्र में फिर से संयुक्त सर्वे चल रहा है। इसमें शत्रु संपत्ति अभिरक्षक शाखा लखनऊ के सर्वेयर और तहसील की टीम शामिल है। इस सर्वे के बाद जिला मूल्यांकन समिति (डीवीसी) शत्रु संपत्तियों का मूल्यांकन करेगी। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि नया सर्किल रेट एक अगस्त से प्रभावी हो चुका है। अब शत्रु संपत्तियों के मूल्यांकन की कार्रवाई होगी। फिर संपत्तियों की मूल्यांकन रिपोर्ट लखनऊ भेजेंगे। यहां परीक्षण होने के बाद रिपोर्ट शत्रु संपत्ति निपटान समिति (ईपीडीसी) के पास जाएगी। फिर उन सभी संपत्तियों की ई-नीलामी प्रस्तावित होगी। संवाद

-----------------

सभी शत्रु संपत्तियों को संरक्षित करेंगे। पिलर लगाकर वहां संबंधित संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित होने का बोर्ड लगाएंगे। अभी तक 203 संपत्तियों को चिह्नित कर लिया है। अन्य नौ संपत्तियों का पता लगा रहे हैं, जो संपत्तियां मिली हैं और उनमें आवासीय भवनों में किरायेदार निवास कर रहे हैं।

- अविनाश सिंह, डीएम/उप अभिरक्षक शत्रु संपत्ति
------
जिले में शत्रु संपत्तियों का विवरण
तहसील -- कुल संपत्तियां - अवैध कब्जे में
बरेली सदर - 120 ---- 44
आंवला -- 71 --- 71
बहेड़ी ---- 13 ------ 08
नवाबगंज - 04 ------- 00
फरीदपुर -- 04 ------- 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed