फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine accused arrested for beating policemen in bareilly

Video: दिवाली की रात पुलिसवालों को पीटा, अब लंगड़ाते दिखे आरोपी, हाथ जोड़कर बोलते रहे एक ही बात, साहब...

Fri, 01 Nov 2024 06:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 06:45 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में पुलिसवालों पर हमला करने वालों को ऐसा सबक सिखाया गया कि आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। लॉकअप से लंगड़ाते हुए निकले और बोले- गलती हो गई साहब...। 

विज्ञापन
Nine accused arrested for beating policemen in bareilly
आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दिवाली की रात प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की डंडों से पिटाई की। मामले में प्रेमनगर थाने में 15 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दबिश देकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपियों को जब थाने के लॉकअप से बाहर निकाला गया तो लंगड़ाते हुए निकले। पुलिस से हाथ जोड़कर बोले, गलती हो गई साहब...।  

विज्ञापन


पुलिस ने पढ़ाया कठोर पाठ 
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गुरुवार की रात गश्त के दौरान अराजतत्वों ने पुलिस टीम पर हमला किया था। 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें मुख्य आरोपी धीरज, बिपिन, कुनाल, आदेश, रमेश चंद्र, अर्जुन, राहुल, वरुण कुमार, अशोक वर्मा को किया गया है। इन आरोपियों को कठोर पाठ पढ़ाकर जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई ऐसे अराजकतत्वों के लिए स्पष्ट संदेश भी है कि अगर कोई अराजतत्व इस तरह के कृत्य करता है या महिलाओं से अभद्रता करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगा। 
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो

जुआ खेलने से रोकने पर किया था हमला 
प्रेमनगर थाने के दरोगा शुभम कुमार टीम के साथ गश्त करते हुए बांके की छावनी स्थित होली चौक पर पहुंचे थे। वहां पर 30-40 लोगों की भीड़ थी। दरोगा ने भीड़ होने का कारण पूछा और उन लोगों से अपने घरों में जाने को कहा। इसी बात से लोग भड़क गए। भीड़ में शामिल अशोक वर्मा अभद्रता करने लगा। 

दरोगा के विरोध करने पर धीरज, विजय, कपिल, विपिन, नन्हें, राजू, छोटेलाल, विनोद, कुनाल, आदेश, रमेश चंद्र, अर्जुन, राहुल और वरुण कुमार ने 20-25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने डंडे से पिटाई कर पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed