{"_id":"67f58c1f3aa8ce06240954ac","slug":"night-vision-cameras-will-be-installed-at-black-spots-bareilly-news-c-4-lko1064-615329-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ब्लैक स्पॉट पर लगाए जाएंगे नाइट विजन कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ब्लैक स्पॉट पर लगाए जाएंगे नाइट विजन कैमरे
विज्ञापन
ऑटो, ई-रिक्शा पर चालकों का मोबाइल नंबर अंकित कराने के निर्देश
बरेली। जिले के सभी ब्लैक स्पॉट पर नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को अपना मोबाइल नंबर भी वाहन पर अंकित करना अनिवार्य होगा। मंगलवार को विकास भवन सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रविंद्र कुमार ने ये निर्देश दिए।
डीएम ने जिले में ब्लैक स्पॉट पर कराए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों की फिटनेस नियमित जांची जाए। अनाधिकृत वाहनों का स्कूल वाहनों के रूप में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
अनाधिकृत ऑटो, ई-रिक्शा के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला, आरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता, आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक अकमल खान समेत पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद