{"_id":"feec84dff17a7cc6f8abd46e691eb5d9","slug":"night-two-hours-of-bdc-950-results-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात दो बजे तक बीडीसी के 950 परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात दो बजे तक बीडीसी के 950 परिणाम घोषित
बरेली
Updated Mon, 02 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार को सुबह से शुरू हुई पंचायत चुनाव की मतगणना में आधीरात के बाद तक जिले के कुल 1467 क्षेत्र पंचायत यानी बीडीसी वार्डों में से 950 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए थे। वहीं जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा के कूदने के बाद मुकाबले दिलचस्प हो गए हैं। ज्यादातर सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही थी। रात दो बजे तक परिणाम तो घोषित नहीं हुए थे लेकिन मुकाबला जबरदस्त था। सोमवार दोपहर तक सारे परिणाम आने की संभावना है।
जिला पंचायत की जंग में ज्यादार सीटों पर कांटे की भिड़ंत चल रही थी। सुबह मतगणना शुरू हुई लेकिन सुस्ती के कारण जिला पंचायत का कोई परिणाम रात एक बजे तक घोषित नहीं किया जा सका था। बीडीसी के परिणाम तेजी से घोषित किए जा रहे थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि सोमवार की सुबह तक सारे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिले के सभी 15 ब्लाकों में बनाए गए मतगणना स्थलों पर सुबह से ही मतों की गिनती का काम शुरू हो गया था। न्याय पंचायतवार की गई मतों की गणना में दोपहर से ही बीडीसी वार्डों के नतीजे आने लगे। जिला पंचायत के वार्डों की गणना भी लगातार होती रही लेकिन कई-कई गांवों होने से इसमें काफी वक्त लगा। वहीं, जिला पंचायत के कई वार्ड ऐसे थे, जिनके मतों की गणना दो-दो ब्लाकों के मतगणना स्थलों पर की गई। इसके चलते इनमें और समय लगा। स्थिति यह थी कि कहीं कोई आगे हो जाता तो कहीं कोई पीछे। इसके चलते हार-जीत का कोई सटीक पूर्वानुमान भी नहीं लगाया जा सका। देर रात बीडीसी के आधे से ज्यादा नतीजे घोषित करने के बाद बाकी के लिए मतगणना जारी थी, उनके परिणाम भी सुबह तक सामने आ सकेंगे।