{"_id":"66aae427d2e1dc047e0e7fa5","slug":"nida-said-to-the-captain-kotwal-does-not-listen-to-me-bareilly-news-c-4-bly1015-450246-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसएसपी से मिलीं निदा खान, कहा- कोतवाल मेरी सुनते ही नहीं; सुरक्षा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसएसपी से मिलीं निदा खान, कहा- कोतवाल मेरी सुनते ही नहीं; सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Thu, 01 Aug 2024 06:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:55 AM IST
सार
निदा खान एक दिन पहले कोतवाली गई थीं। उन्होंने पुलिस को अदालत के आदेश की प्रति दी। सुनवाई न होने पर वह बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचीं और अदालत के आदेश का अनुपालन कराने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
निदा खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान को कोर्ट के आदेश के बावजूद इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। निदा बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य से मिलीं। उन्होंने आदेश का अनुपालन कराने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
निदा खान का पति शीरान से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। पिछले साल नवंबर में कोर्ट ने आदेश दिया था कि निदा को शीरान की तरफ से गुजारा भत्ता दिया जाए। इसी सिलसिले में बुधवार को निदा एसएसपी ऑफिस पहुंचीं।
विज्ञापन
निदा ने बताया कि वह मंगलवार को कोतवाली गई थीं, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने उनके गुजारा भत्ते का आदेश दिया है, लेकिन कोतवाली पुलिस आठ महीने में उसे तामील नहीं करा सकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
कोतवाल नहीं कर रहे कार्रवाई
इस बारे में कोर्ट भी लगातार कोतवाल से जवाब-तलब कर रहा है, पर वह न तो वारंट तामील करा रहे हैं, न किसी को गिरफ्तार कर रहे हैं। न ही कोर्ट में यह रिपोर्ट सौंप रहे हैं कि वह इसे कराने में अक्षम हैं।
निदा ने कहा कि कुछ साल पहले तक उनके पास दो सुरक्षा गार्ड थे। काफी समय से एक ही गार्ड उनके साथ है। अब कुछ ऐसी गतिविधियां हो रही हैं जिससे उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है। इसलिए उनकी सुरक्षा पहले जैसी कर दी जाए।
निदा के मुताबिक एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह इंस्पेक्टर को बुलाकर सभी बिंदुओं पर बात करेंगे। उनकी शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाएगा।