{"_id":"692ac5fd457f518424095054","slug":"newly-married-woman-dead-body-found-in-pond-behind-home-in-bareilly-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर के पीछे तालाब में मिला नवविवाहिता का शव, एक नवंबर को हुई थी शादी; हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर के पीछे तालाब में मिला नवविवाहिता का शव, एक नवंबर को हुई थी शादी; हत्या का आरोप
Sat, 29 Nov 2025 04:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Nov 2025 04:06 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव घर के पीछे तालाब में पड़ा मिला। उसकी एक नवंबर को ही शादी हुई थी। मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
ज्योति का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में नवविवाहिता ज्योति शर्मा (24 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ज्योति का शव शनिवार सुबह घर के पीछे ही बने तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतका के पति लव कुमार शर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतका के ससुरालवालों ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी ने तालाब में किसी के गिरे होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वह ज्योति है। उसे तुरंत बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ज्योति के मायके वाले पहुंच गए।
विज्ञापन
किला क्षेत्र के गढ़ैया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी एक नवंबर को हुई थी। अभी एक महीना भी नहीं बीता था। बताया कि शुक्रवार शाम को उन्होंने ज्योति को कॉल किया था, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। शनिवार सुबह संपर्क करने पर ससुराल वालों ने ज्योति की तबीयत खराब होने और अस्पताल ले जाने की बात कही। कुछ देर बाद ज्योति की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
दहेज हत्या का आरोप
मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने ज्योति की शादी में सारा सामान दिया था। ज्यादातर सामान अभी तक खुला भी नहीं था। उससे पहले ही बेटी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ज्योति आत्महत्या नहीं कर सकती है। मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
सुभाषनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने जांच की। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।