{"_id":"654f45befd7c9b0bad0381ab","slug":"newborn-baby-girl-found-abandoned-in-the-bushes-on-the-roadside-in-bareilly-2023-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लक्ष्मी पूजन के दिन नवजात बिटिया को सड़क किनारे छोड़ गया निर्मोही, किसान ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लक्ष्मी पूजन के दिन नवजात बिटिया को सड़क किनारे छोड़ गया निर्मोही, किसान ने बचाई जान
Sat, 11 Nov 2023 02:43 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:43 PM IST
सार
बरेली में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। लक्ष्मी पूजन वाले दिन कोई निर्मोही अबोध बच्ची को सड़क किनारे झाड़ियों में छोड़कर चला गया। बच्ची के बिलखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे किसान ने उठाया और अपने घर ले आया।
विज्ञापन
नवजात बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनतेरस के दिन जब घर-घर में लक्ष्मी पूजन किया जा रहा था, तभी कोई निर्मोही शख्स नवजात बच्ची को छोड़ गया। सड़क किनारे रोती बच्ची एक ग्रामीण को मिली तो वह उसे सुरक्षित अपने घर ले गया। मामला बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके का है। पुलिस अबोध बच्ची को लावारिस छोड़ने वाले का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
बीसलपुर रोड किनारे कंथरिया गांव के पास सुनसान झाड़ियों में शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक बच्चे के रोने की आवाज आई तो यहां से गुजर रहे किसान धर्मपाल ठिठक गए। पहले उन्होंने सोचा कि कोई किसान परिवार खेत में काम करने आया होगा, उसी की यह बच्ची होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कपड़े में लिपटी हुई थी बच्ची
बच्ची के रोने की आवाज आती रही तो वह उधर बढ़े, वहां देखा कि एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी रखी हुई थी। वह बिलख रही थी। धर्मपाल ने बच्ची को उठाया और अपने घर ले गए। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी देर होने पर कुत्ता या कोई और जीव उसे नुकसान पहुंचा सकता था।
ये भी पढ़ें- 'मैं जिंदा हूं': अपनी हत्या के केस में 11 साल के बालक ने सुप्रीम कोर्ट में दी गवाही; जानिए क्या है पूरा मामला
बच्ची के रोने की आवाज आती रही तो वह उधर बढ़े, वहां देखा कि एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी रखी हुई थी। वह बिलख रही थी। धर्मपाल ने बच्ची को उठाया और अपने घर ले गए। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी देर होने पर कुत्ता या कोई और जीव उसे नुकसान पहुंचा सकता था।
ये भी पढ़ें- 'मैं जिंदा हूं': अपनी हत्या के केस में 11 साल के बालक ने सुप्रीम कोर्ट में दी गवाही; जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
बच्ची को घर लेकर पहुंचे किसान के परिवार ने उसे दूध पिलाने के साथ ही उसे गर्म कपड़ों में लपेटा। बच्ची का नाल भी नहीं कटा था। धर्मपाल ने सूचना बिथरी थाना पुलिस को दी। बिथरी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बच्ची फिलहाल धर्मपाल के परिवार के पास सुरक्षित है। बच्ची को आखिर कौन इस तरह छोड़ गया, इसकी भी जांच कराई जाएगी।