जाम ने ली जान: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम में फंसी एंबुलेंस में महिला का हुआ प्रसव, नवजात की मौत
बरेली के फरीदपुर में पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसी एंबुलेंस में महिला ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन समय पर इलाज न मिलने की वजह से नवजात की मौत हो गई। प्रसूता का सीएचसी पर उपचार चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में पितांबरपुर रेलवे फाटक बंद होने से जाम में एंबुलेंस फंस गई। सीएचसी जा रही प्रसूता ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। फाटक न खुलने की वजह से समय पर नवजात को इलाज नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। सीएचसी पहुंचने तक प्रसूता की भी हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया, जिसके बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सितारगंज निवासी गोविंद की पत्नी प्रेमवती को रविवार सुबह करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। प्रसूता के घर पर पहुंची एंबुलेंस से उसे फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस पितांबरपुर रेलवे फाटक पर पहुंची तो फाटक बंद था और वहा जाम लग गया, एंबुलेंस जाम में फंस गई।
ये भी पढ़ें- UP News: जेल में सद्दाम को सता रही 'तन्हाई', मुलाकात को बताया जरूरी, अधीक्षक ने मांगे 10 करीबियों के नाम
प्रसूता की हालत में सुधार
एंबुलेंस वहां काफी देर फंसी रही, जिस कारण एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हो गया। फाटक बंद होने की वजह से नवजात को समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। फाटक खुलने के बाद जाम में फंसी एम्बुलेंस निकली तो प्रसूता अस्पताल पहुंची। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ। महिला फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है।
फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अनुराग गौतम ने बताया कि एंबुलेंस को सूचना मिलते ही वह तत्काल गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल आ रही थी। रेलवे फाटक बंद होने की वजह से एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हो गया, जिससे नवजात की मौत हो गई। सीएचसी लाने तक महिला की भी हालत बिगड़ गई थी। अब उसकी हालत में सुधार है।