{"_id":"5caf98e9bdec221460793f42","slug":"newborn-baby-dead-after-born-in-middle-of-road-at-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: बीच सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: बीच सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी, बच्चे की मौत
Fri, 12 Apr 2019 01:13 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : dailystar.co.uk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार दोपहर क्लीनिक पर दवा लेने आई एक गर्भवती महिला की सड़क पर डिलीवरी हो गई। यह देख अन्य तीमारदार महिलाएं उसकी मदद को दौड़ीं और जैसे-तैसे महिला को संभाला। हालत देखकर परिवार वाले महिला और बच्चे को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा की बताई जा रही है। वह पांच माह की गर्भवती थी। कुछ दिन से उसकी हालत खराब चल रही थी। गुरुवार को महिला पति और परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ गांधी ग्राउंड के सामने स्थित सकरी क्लीनिक पर दवा लेने आई थी। महिला की हालत तथा उसे पेट दर्द की शिकायत होने पर डॉ. पीयूष ने साथ आए लोगों से उसे महिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला जैसे ही क्लीनिक से बाहर निकली और बाइक पर बैठने के लिए सड़क पर पहुंची कि तभी उसकी डिलीवरी हो गई और उसका बच्चा सड़क पर जा गिरा। यह देखकर आसपास के लोग दंग रह गए। परिवार वाले कुछ समझ पाते उससे पहले महिला की हालत बिगड़ गई। वह कांपने लगी और उस पर बेहोशी छाने लगी।
विज्ञापन
यह देखकर क्लीनिक पर दवा ले रहीं कुछ महिलाएं उसकी मदद को आ गईं। उन्होंने महिला को चारों ओर से घेर लिया। सुरक्षा घेरा बनाकर उसको किसी तरह संभाला और उसके कपड़े ठीक किए। उसके साथ मौजूद पति ने बच्चे को उठाकर अंगोछे में लपेट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के बच्चे की उसी समय मौत हो गई थी। लोगों ने कहा था कि वह महिला की जान बचाए। इस पर परिजन उसे ई-रिक्शा में बैठाकर एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।