फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New Year will be celebrated in Mathura, Agra, Haridwar, seats in trains are filling up rapidly.

Bareilly News: मथुरा, आगरा, हरिद्वार में मनाएंगे नया साल, ट्रेनों में तेजी से फुल हो रहीं सीटें

Fri, 08 Dec 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
New Year will be celebrated in Mathura, Agra, Haridwar, seats in trains are filling up rapidly.
बरेली। हाल के कुछ वर्षों में पर्यटन का ट्रेंड बदला है। अब लोग धार्मिक पर्यटन को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इस बार शहरवासी मथुरा, आगरा व हरिद्वार में नया साल मनाएंगे। इसके लिए अभी से रेल टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। दिसंबर के अंतिम व जनवरी के पहले सप्ताह में तेजी से सीटें फुल हो रही हैं। बरेली होकर गुजरने वाली 56 ट्रेनें कोहरे की वजह से पहले ही निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

रामनगर-आगरा के बीच सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलने वाली 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में फिलहाल सीटें खाली हैं। इस ट्रेन के स्लीपर से लेकर एसी की तीनों श्रेणियों में 30 दिसंबर के अलावा एक, चार, आठ और 11 जनवरी को सीटें तेजी से बुक हो रहीं हैं। 30 दिसंबर, एक और पांच जनवरी में वेटिंग आने लगी है। बरेली होते हुए जयपुर और बांदीकुई तक जाने वाली 05077 टनकपुर-खाटीपुरा स्पेशल ट्रेन में भी दिसंबर के अंतिम और जनवरी के पहले सप्ताह धड़ाधड़ बुकिंग हो रही हैं। इस रूट पर ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। रेलवे ने हाल ही में सप्ताह में तीन दिन प्रायोगिक तौर पर इस ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन से मेंहदीपुर बालाजी की यात्रा आसान हो गई है। बरेली होते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली किसी भी ट्रेन में दिसंबर के अंतिम और जनवरी के पहले सप्ताह में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। दरअसल, नये साल में काफी संख्या में लोग छुट्टियां बिताने आगरा, मथुरा जाते हैं। हिल स्टेशन की बात करें तो लोगों की पसंद हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल रहता है। आगरा, मथुरा रूट पर ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण लोग हरिद्वार, ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed