फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New circle made with the name of Highway for crime control in Bareilly

Bareilly News: हाईवे नाम से बना नया सर्किल, ये तीन थाने हुए शामिल; एसएसपी ने सीओ क्राइम को दी जिम्मेदारी

Mon, 08 Jan 2024 08:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Jan 2024 08:57 AM IST
सार

नए सर्किल में हाईवे किनारे के फतेहगंज पश्चिमी, बिथरी चैनपुर और भोजीपुरा थानों को शामिल किया गया है। थाना फतेहगंज पश्चिमी अब तक मीरगंज में, बिथरी चैनपुर सीओ तृतीय और भोजीपुरा नवाबगंज सर्किल में शामिल था।

विज्ञापन
New circle made with the name of Highway for crime control in Bareilly
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध नियंत्रण के लिहाज से बरेली जिले में नया सीओ सर्किल हाईवे नाम से गठित किया गया है। सीओ क्राइम नितिन कुमार अब सीओ हाईवे के तौर पर काम करेंगे। वह झुमका तिराहे के पास बने एसपी क्राइम दफ्तर में बैठेंगे।

विज्ञापन


हाईवे सर्किल बनाने के लिए दो माह पहले एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस पर मुहर लगा दी है। नए सर्किल में हाईवे किनारे के फतेहगंज पश्चिमी, बिथरी चैनपुर और भोजीपुरा थानों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


थाना फतेहगंज पश्चिमी अब तक मीरगंज में, बिथरी चैनपुर सीओ तृतीय और भोजीपुरा नवाबगंज सर्किल में शामिल था। इसके अलावा महिला थाने को शहर के प्रथम सर्किल से हटाकर तृतीय सर्किल में शामिल किया गया है। आंवला सर्किल का हिस्सा रहा सिरौली अब मीरगंज सर्किल में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी देहात पद पर होंगे दो अधिकारी
एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी की तुलना में एसपी देहात के अधीन लगभग दोगुने थाने हैं। इनकी भौगोलिक स्थिति भी ऐसी है जिसमें अपराध नियंत्रण और मॉनिटरिंग में दिक्कत आती है। इसीलिए एसपी देहात पद पर दो अधिकारियों को जिम्मेदारी देने की जरूरत देखकर प्रस्ताव भेजा गया है। 

शासन स्तर पर मंजूरी मिलते ही यह व्यवस्था भी लागू हो जाएगी। एसपी नॉर्थ और एसपी साउथ नाम से दो एसपी देहात होंगे। इनमें एक के पास बहेड़ी, नवाबगंज व हाईवे सर्किल के थानों की निगरानी व दूसरे के पास आंवला, फरीदपुर व मीरगंज सर्किल और इनके थानों की निगरानी का काम रहेगा।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि नया सीओ सर्किल बनने से हाईवे से सटे थानों में होने वाले अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण हो सकेगा। सीओ का दफ्तर हाईवे पर होने की वजह से घटना के दौरान वह जल्दी पहुंचकर स्थिति को समझ सकेंगे। दुर्घटना व जाम के दौरान पुलिस ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed