{"_id":"5da6ced48ebc3e01622a349e","slug":"new-born-baby-found-stuck-in-the-toilet-seat-of-bareilly-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: जिला अस्पताल के टॉयलेट की सीट में फंसा मिला नवजात का शव, जन्म देने वाली महिला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: जिला अस्पताल के टॉयलेट की सीट में फंसा मिला नवजात का शव, जन्म देने वाली महिला फरार
Wed, 16 Oct 2019 01:33 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली जिला अस्पलात में बुधवार सुबह एक ऐसी घटना हुई जिससे वहां मौजूद लोग अंदर तक सिहर उठे। जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों ने सुबह जब टॉयलेट की सीट में एक नवजात के शव को फंसा देखा तो डर के मारे शोर मचाने लगे। मरीजों के चीखने-चिल्लाने से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शोर सुनकर अस्पताल का स्वीपर वहां पहुंचा और फंसे हुए नवजात के शव को बाहर निकाला। लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था कि टॉयलेट की सीट में फंसा बच्चा मात्र आठ माह का था।
विज्ञापन
नवजात का शव मिलने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक युवक नवजात को अस्पताल के शौचालय में ले जाता दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मंगलवार शाम उल्टी और दर्द की शिकायत लेकर पूजा नाम की एक महिला अपने पति के साथ इमरजेंसी वार्ड में आई थी। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। रात में उसे प्रसव पीड़ा हुई तो अस्पताल में डिलीवरी कराई गई।
इसके बाद नवजात और महिला दोनों अचानक गायब हो गए। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कहा जा रहा है कि यह वही बच्चा है। आरोपी महिला ने अपना जो पता लिखवाया था वह भी फर्जी निकला। हालांकि महिला अस्पताल ने अबतक इस बात की पुष्टी नहीं की है कि आरोपी महिला ने जीवित बच्चे को जन्म दिया था या मृत।