फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nepali girl accused a man from Bareilly of exploitation

UP News: रॉन्ग नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ ये अंजाम, बरेली पहुंची नेपाल की युवती ने बताई आपबीती

Sun, 01 Feb 2026 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Feb 2026 07:05 PM IST
सार

मुंबई से बरेली पहुंची नेपाल की युवती ने नवाबगंज निवासी युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
nepali girl accused a man from Bareilly of exploitation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली के नवाबगंज निवासी युवक ने नेपाल की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर विदेश ले गया। विदेश से आने के बाद गोवा और मुंबई में उसके साथ रहता रहा। युवती का उत्पीड़न किया। युवती के मुताबिक चार दिन पहले युवक ने उससे तीन लाख रुपये और दो मोबाइल फोन छीन लिए और पीटकर उसे घर से निकाल दिया। मुंबई से नवाबगंज पहुंची युवती ने रविवार को नवाबगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नेपाल के झापा शहर की रहने वाली युवती ने बताया कि पांच साल पहले उसके फोन पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले युवक ने खुद को बरेली के नवाबगंज का रहने वाला बताया। वह उससे फोन पर बातें करने लगा। आरोपी गैर समुदाय का है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। वह उसे अपने साथ ले आया। आरोपी उसे पहले कुवैत ले गया, जहां एक साल रहने के बाद उसे गोवा में ले आया। वहां उसने एक रेस्टोरेंट खोला, जिसमें युवती ने रुपये लगाए थे। लेकिन युवक ने सारे रुपये डुबो दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- असीरउद्दीन हत्याकांड: बदायूं में दूसरी बीवी ने बहनोई संग मिलकर की थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में युवक उसे लेकर मुंबई चला गया, जहां युवती होटल में नौकरी करने लगी। युवती ने बताया कि युवक आए दिन उससे मारपीट करता था। जब युवती काफी परेशान हो गई तो उसने उससे अलग रहने की बात कही। जिससे बौखलाए युवक ने उसके दो मोबाइल फोन और तीन लाख रुपये छीन लिए और पीटकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़ित युवती ने बरेली आकर नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

Trending Videos

युवती ने कोतवाली के गेट पर किया हंगामा 
युवती का आरोप है कि तहरीर देने के बाद पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं। उसे मुंबई जाकर वहां के थाने में शिकायत करने के लिए कहा। जिससे नाराज युवती ने रविवार को कोतवाली के गेट पर जमकर किया। हंगामा होता देख पुलिस युवती को अपने साथ कोतवाली में ले गई और उससे पूरे मामले की जानकारी की। 

हिंदू संगठनों ने जताया विरोध 
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार और जितेंद्र कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने युवती से जानकारी बाद विरोध करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया है।

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। युवती के साथ मारपीट मुंबई में की गई है। आरोपी के परिजन नवाबगंज में रहते हैं, जबकि आरोपी के मुंबई में रहने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed