फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nepalese citizens beat up SSB jawan

नेपाल के नागरिकों ने एसएसबी जवान को पीटा

Sun, 04 Jul 2021 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Nepalese citizens beat up SSB jawan
गौरीफंटा बार्डर पर नेपालियों को समझाती नेपाल पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बॉर्डर पर एक घंटे रहा अफरातफरी का माहौल

विज्ञापन
पलिया-गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा में तैनात एक एसएसबी जवान और नेपाली नागरिकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान नेपालियों ने एसएसबी जवान को पीट दिया। सूचना पर पहुंचे साथी जवान आरोपी एसएसबी जवान को छुड़ाकर लाए। इस दौरान करीब एक घंटे तक सीमा पर अफरातफरी का माहौल रहा।
गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल की ओर डोके बाजार है, जहां रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए काफी लोग आते हैं। रविवार को इस बाजार की कुछ महिलाओं समेत नेपाल के नागरिकों से एसएसबी के एक जवान का विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो नेपालियों ने एसएसबी जवान की पिटाई कर दी। हंगामा होने की सूचना पर नेपाल एपीएफ फोर्स के जवान मौके पर आ गए और मामले को समझने के बाद नेपाल के नागरिकों को रोका। उधर, एसएसबी जवान भी मौके पर आ गए और आरोपी जवान को लेकर सीमा पर लौट गए।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद एसएसबी जवानों ने नेपालियों को भारत की ओर करीब एक घंटा रोके रखा। वहीं दूसरी तरफ बॉर्डर तक आई नेपालियों की भीड़ को नेपाल एपीएफ ने लौटा दिया। घटना के दौरान सीमा पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपालियों ने एसएसबी जवान के साथ अभद्रता की है, ऐसी उन्हें जानकारी है। विभाग की तरफ से कार्रवाई कराई जाएगी। - मुन्ना सिंह, कमांडेंट, 39वीं वाहिनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed