फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neither the Prime Minister will not, will be the chief guest satisfaction

न प्रधानमंत्री आएंगे न कृषि मंत्री, संतोष होंगे मुख्य अतिथि

Wed, 02 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 02 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Neither the Prime Minister will not, will be the chief guest satisfaction
ivri - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पांच नवंबर को होने वाले आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि को लेकर चल रहा संशय मंगलवार को दूर हो गया। न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे न ही कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह पहुंचेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री के आने की संभावनाओं के बीच मंगलवार को आईवीआरआई में कृषि मंत्री के भी न आ पाने की मौखिक सूचना आ गई। तीन दिन पहले कृषि मंत्री के आने की सहमति के बाद संस्थान उन्हें मुख्य अतिथि बनाने की तैयारी में था लेकिन मंगलवार को उनके भी इंकार के बाद संतोष गंगवार को मुख्य अतिथि बनाकर निमंत्रण पत्र छपने भेज दिए गए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री के बारे में बताया गया कि पांच नवंबर को उनका अचानक कहीं और जरूरी कार्यक्रम लग गया है। हालांकि आईवीआरआई के अफसरों से कहा गया कि कृषि मंत्री बाद में आएंगे इसीलिए दीक्षांत के मौके पर संस्थान ने सीएआरआई के प्रशासनिक भवन और मुख्य द्वार का लोकार्पण कार्यक्रम टाल दिया है। हालांकि लोकार्पण की तैयारी पूरी थी। पत्थर भी बनकर तैयार करा लिए गए थे, सिर्फ लोकार्पणकर्ता का नाम छोड़ दिया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने की संभावनाओं के चलते आईवीआरआई में दीक्षांत समारोह की जोरदार तैयारियां की गई थीं लेकिन उनका कार्यक्रम न बनने से संस्थान प्रशासन और वैज्ञानिकों का उत्साह फीका पड़ गया है। दीक्षांत समारोह में 631 उपाधियों बांटी जाएंगी और 38 अवार्ड दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed