फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neighbor relative first defamed, now tries to drive car on children in bareilly

नहाते समय महिला के खींच लिए फोटो: पड़ोसी के रिश्तेदार ने पहले किया बदनाम, अब बच्चों पर कार चढ़ाने की कोशिश

Wed, 18 Jan 2023 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Jan 2023 10:01 AM IST
सार

बरेली में महिला को बदनाम करने वाले पड़ोसी के रिश्तेदार ने अब उसके बच्चों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया है। किला थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पति और परिवार को भी खतरा बताया है।

विज्ञापन
Neighbor relative first defamed, now tries to drive car on children in bareilly
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के किला क्षेत्र की महिला ने पड़ोसी के रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट कराई है कि उसने दरवाजे पर बैठे उसके बच्चों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। महिला के मुताबिक पहले उक्त आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी थी। आरोपी उससे 50 हजार रुपये भी वसूल चुका है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 2021 में पड़ोसी के रिश्तेदार प्रेमपाल ने नहाते समय उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये भी ले लिए। शनिवार को महिला के बच्चे दरवाजे पर बैठे थे तभी प्रेमपाल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। विरोध करने पर प्रेमपाल के साथी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर महिला और उसके पति को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। आरोप है कि प्रेमपाल फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांग रहा है। पुलिस प्रेमपाल और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed