{"_id":"64d4bd2593db1205030023e4","slug":"neighbor-man-tried-to-misdeeds-two-women-in-bareilly-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पड़ोसी युवक ने दो महिलाओं से की दुष्कर्म की कोशिश, पीड़ितों ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पड़ोसी युवक ने दो महिलाओं से की दुष्कर्म की कोशिश, पीड़ितों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Thu, 10 Aug 2023 04:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:04 PM IST
सार
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक की हरकतों से महिलाएं परेशान हैं। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं के घर में घुसकर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। दोनों महिलाओं ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बड़ी विहार बीडीए कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनके पति शहर से बाहर काम करते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने बेटे के साथ घर में सो रही थी। तभी मोहल्ले का सलीम पड़ोसी की छत के रास्ते घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वाले आए तो सलीम उसे पीटकर भाग गया। शिकायत करने पर सलीम ने बच्चे का अपहरण करने और महिला के भाई की हत्या करने की धमकी दी है। महिला की शिकायत पर सलीम के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरे समुदाय की महिला ने भी लगाया आरोप
पड़ोस में ही रहने वाली दूसरे समुदाय की एक महिला से भी सलीम ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के मुताबिक वह छत पर सो रही थी। सलीम घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर पति उठ गए और सलीम को पकड़ लिया। तब सलीम अपना हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। इस महिला ने भी सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।