{"_id":"5a25a9204f1c1ba7678bf9c1","slug":"negligence-or-train-plotting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही या ट्रेन पलटाने की साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही या ट्रेन पलटाने की साजिश
बरेली।
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रैक पर लोहे काटुकड़ा पड़ा मिलने के बाद सवाल उठ रहा है कि यह ट्रेन को पलटने की कोई साजिश थी या रविवार को कर्मचारियों की लापरवाही से मेगा ब्लॉक के दौरान कुछ सामान ट्रैक पर छूट गया। बरेली कंट्रोल रूम के मुताबिक घटना के बाद बरेली से सीबीगंज की तरफ जाने वाले रूट का मुआयना किया गया, लेकिन और कहीं ऐसे लोहे के बड़े टुकड़े नहीं मिले। मामले में जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। रविवार को ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश लखनऊ में नाकाम हो चुकी है। डालीगंज से बादशाहनगर रेलवे स्टेशनों के बीच 308 पेंड्रोल क्लिप गायब मिली। अगले दिन बरेली में सीबीगंज स्टेशन के पास ट्रैक पर यह घटना हुई। रविवार को बरेली सेक्शन में मेगा ब्लॉक लेकर मरम्मत भी कार्य कराए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कामों के दौरान कोई पटरी का टुकड़ा वहां छूट गया हो, हालांकि साजिश से भी इन्कार नहीं किया जा रहा। सीबीगंज के अलावा पहले बिसारतगंज में भी बड़ी संख्या में पेंड्रोल क्लिप खोल दिए जाने की घटना हो चुकी है।