{"_id":"6761c50290f18c0b040a2fe5","slug":"neelam-rathore-declared-councilor-unopposed-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103601-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नीलम राठौर निर्विरोध सभासद घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नीलम राठौर निर्विरोध सभासद घोषित
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 4 सभासद नीलम राठौर को प्रमाणपत्र देते चुनाव अधिकारी
नवाबगंज। स्थानीय निकाय चुनाव के उप चुनाव में कस्बे के वार्ड संख्या-11 से नीलम राठौर को चुनाव अधिकारी मनीष रस्तोगी ने प्रमाण पत्र देकर निर्वाचित घोषित कर दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार 17 दिसंबर को चुनाव होना था, लेकिन वार्ड से एकमात्र नामांकन पत्र नीलम राठौर के रह जाने के बाद मंगलवार को चुनाव अधिकारी मनीष रस्तोगी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। नगरपालिका परिषद नवाबगंज के वार्ड 11 से सभासद रहे भूपेन्द्र सिंह राठौर की दुकान के किराए को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई थी, तब से उक्त पद रिक्त चला आ रहा था।
इससे पूर्व नीलम राठौर के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वार्ड से सफीर अहमद और आकाश कश्यप ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए थे। नाम वापसी के दिन दोनों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। सभासद नीलम राठौर के जीत पर नगर पालिका परिषद अध्यक्षा प्रेमलता राठौर, उनके पति भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर, सुरेंद्र राठौर, रामसिंह राठौर, आदित्य विभु गुप्ता, अधिवक्ता संजय राठौर ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
--
रिच्छा में 68% हुआ मतदान
बहेड़ी। नगर पंचायत रिच्छा में वार्ड नंबर आठ के सदस्य पद के लिए मतदान किया गया। इस सीट पर चार दावेदार मुख्य रूप से मैदान में है। सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हो गया, जो शाम पांच बजे तक चला। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव मतदान स्थल रिछा के प्राइमरी स्कूल पर सुबह से मुस्तैद रही। यहां पर 68% मतदान हुआ। इस बूथ के अति संवेदनशील होने के कारण पुलिस बल की मौजूदगी में मतदान कराया गया। संवाद