फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nearly a hundred workers forcibly landed at Bareilly Junction from Gorakhpur train

गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से जबरन बरेली जंक्शन पर उतर गए करीब सौ श्रमिक

Wed, 27 May 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Nearly a hundred workers forcibly landed at Bareilly Junction from Gorakhpur train
बरेली जंक्शन पर बैठे बाहर से आए श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सभी के पास था गोरखपुर का टिकट, लेकिन जाना था रामपुर, बदायूं, पीलीभीत
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने हरूनगला शेल्टर होम भेजा, वहां से रोडवेज बसों से हुए रवाना

बरेली। गोरखपुर का टिकट होने के बाद भी करीब सौ श्रमिक और उनके परिवार जबरदस्ती जंक्शन पर उतर गए। दोपहर तक वे जंक्शन पर बैठे रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने उन्हें हरूनगला शेल्टर होम भेजा। स्क्रीनिंग के बाद वहां से सभी को रोडवेज बसों से उनके घर भेजा गया।
मंगलवार सुबह सात बजे लुधियाना से गोरखपुर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन जंक्शन पहुंची। इसमें सवार सभी श्रमिकों के पास गोरखपुर तक का टिकट था, लेकिन ट्रेन में पीलीभीत, रामपुर, बदायूं और बरेली जिले के भी श्रमिक और उनके परिवार सवार थे। श्रमिकों को खाना-पानी देने के लिए ट्रेन का यहां जंक्शन पर पांच मिनट का ठहराव था। ट्रेन रुकने के समय आरपीएफ और जीआरपी नदारद थी। बरेली और उसके सीमावर्ती जिलों के श्रमिकों को गोरखपुर जाकर वहां से करीब आठ घंटे का सफर तय करके अपने घर पहुंचना पड़ता। इससे बचने के लिए ये सभी श्रमिक और उनके परिवार जबरन जंक्शन पर उतर गए और जंक्शन के बाहर आकर बैठ गए। दोपहर तक श्रमिक प्लेटफार्म के बाहर बैठे रहे। इस बीच किसी ने एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह को श्रमिकों के परेशान होने की सूचना दी तो वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को रोडवेज बसों से हरूनगला शेल्टर होम पहुंचाया। वहां मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें बसों से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरएसएस ने श्रमिकों को दिए बिस्कुट, खाने के पैकेट और पानी

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के रामाशंकर कौशिक अनेक पदाधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह ही जंक्शन पर पहुंच गए। श्रमिक स्पेशल ट्रेन पांच मिनट के लिए जंक्शन पर आकर रुकी तो उन्होंने श्रमिकों को खाने के पैकेट, बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें बंटवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed