फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   National School Volleyball Competition to be held in Bareilly

UP: बरेली में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 836 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 11 से 15 नवंबर तक होगा आयोजन

Mon, 10 Nov 2025 10:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 10:41 AM IST
सार

बरेली को दूसरी बार राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। यह प्रतियोगिता 11 से 15 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित होगी। इसे लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन
National School Volleyball Competition to be held in Bareilly
राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी और पदक का किया गया अनावरण - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 11 से 15 नवंबर तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में 70 टीमों के 836 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। दूसरी बार प्रतियोगिता की मेजबानी बरेली को मिली है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 36 और बालिका वर्ग की 34 टीमें शामिल होंगी। बालक वर्ग में 23 राज्यों, छह केंद्रशासित प्रदेशों और सात यूनिट्स की टीमें शामिल हैं। वहीं, बालिका वर्ग में 22 राज्य, छह केंद्रशासित प्रदेश और छह यूनिट्स हिस्सा ले रही हैं। बालक वर्ग में 431 और बालिका वर्ग में 405 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


यह जानकारी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक व आयोजन के सचिव राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय और मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने रविवार को प्रेसवार्ता में दी। प्रतियोगिता के लिए रविवार से ही अलग-अलग राज्यों की टीमों का शहर में आगमन शुरू हो गया है। सोमवार को सभी टीमें अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

220 ग्राम का होगा मेडल
विजेता टीमों के लिए विशेष रूप से बनवाई गई ट्रॉफी 50 इंच की है और ब्रास से निर्मित है। 220 ग्राम के पदक से भी नवाजा जाएगा। प्रतिभागी को एक बैग मिलेगा। जिसमें एक वॉलीबॉल, टी-शर्ट व कॉफी मग शामिल है।

टीमों के लिए लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त
बालक वर्ग में खिलाड़ियों के साथ 103 और बालिका वर्ग में 43 कोच व टीम मैनेजर भी शहर आ रहे हैं। सपोर्ट स्टाफ की संख्या 146 है। प्रत्येक टीम के साथ लाइजनिंग ऑफिसर भी नियुक्त किए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि ठहरने के लिए 27 होटलों में 410 कमरे बुक किए गए हैं। आवागमन के लिए 16 बसें, छह टेंपो ट्रैवलर और 30 कार किराये पर ली हैं।

मेजबान बरेली से नहीं चुना गया एक भी खिलाड़ी 
यह आयोजन जिले के लिए गर्व की बात है। हालांकि इसका निराशाजनक पहलू यह है कि उत्तर प्रदेश की टीम में न तो बरेली जिले और न मंडल के किसी जिले से कोई खिलाड़ी चयनित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed