{"_id":"f1e3e6a86e5476daaa60f890e0bc5ded","slug":"national-highway-toll-increase-everywhere-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर सब जगह बढ़ा दिया टोल टैक्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे पर सब जगह बढ़ा दिया टोल टैक्स
बरेली
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अगर आप नेशनल हाइवे पर कार या बस से सफर कर रहे हैं तो अब जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने रामपुर मिलक बाईपास चालू होने के बाद लखनऊ या इससे पहले से हाइवे पर गुजरने वाले हल्के और भारी वाहनों पर टोल टैक्स 30 से डेढ़ सौ रुपये महंगा कर दिया है। अब कार से सफर करने पर एक व्यक्ति के एसी बस के किराये से ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा। टोल टैक्स के किराए में सामान्य रोडवेज से बरेली से दिल्ली तक कम से कम तीन व्यक्ति यात्रा कर सकते हैं।
नेशनल हाइवे की ओर से लखनऊ वाया बरेली होकर दिल्ली तक पहुंचने के लिए सीतापुर, फतेहगंज पश्चिमी, रामपुर मिलक, दलपतपुर मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद में टोल प्लाजा बनाए गए हैं। हर टोल प्लाजा पर पहले कार से एक ओर का टोल टैक्स 95 रुपये था। अब यह बढ़कर 110 रुपये हो गया है। कार से बरेली से दिल्ली आने जाने के लिए अब एक टोल प्लाजा पर 140 के बजाय 160 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। बरेली से दिल्ली तक पांच टोल प्लाजा पड़ते हैं। 20 नवंबर के बाद कार से दिल्ली जाने के लिए 475 के बजाय 550 रुपये टोल टैक्स देना पड़ रहा है। कार के अलावा जीप, वैन, लाइट मोटर वहीकल, मिनी बस, रोडवेज या प्राइवेट बस, ट्रक, डीसीएम और सामान ढोने वाले भारी वाहनों को प्रत्येक टोल प्लाजा पर 30 से 150 रुपये तक ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। वाहनों का मासिक टोल टैक्स भी महंगा कर दिया गया है। हाइवे की ओर से टोल टैक्स बढ़ाने की सूचना किसी टोल पर नहीं दी गई है। टोल प्लाजा पर लगे ज्यादातर बोर्डों पर पुराने रेट लिखे होने से वाहन चालकों की टोल कर्मचारियों से आए दिन नोकझोंक हो रही है।
टोल प्लाजा पर वाहनों से बढ़े टैक्स पर एक नजर (राशि रुपये में)
वाहन का नाम पुरानी वसूली नई वसूली दोनों ओर अब
कार, जीप, वैन 95 110 140 160
विज्ञापन
मिनी बस 145 165 220 250
रोडवेज या प्राइवेट
बस और ट्रक 295 335 440 550
छह टायरा ट्रक 450 510 670 765
अन्य भारी वाहन 580 660 870 995
मासिक टोल टैक्स पुरानी वसूली नई वसूली
कार, जीप वैन आदि 3155 3610 रुपये
मिनी बस 4865 5540 रुपये
छह टायरा ट्रक 16936 16945 रुपये
अन्य भारी वाहन 19355 22060 रुपये
रामपुर-मिलक बाईपास चालू होने से नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है। बढ़े टोल टैक्स के गजट का प्रकाशन कुछ अखबारों में कराया गया है।
- एमके अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई