फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   national anthem will be sung in Bareilly at 10 am On Independence Day

स्वतंत्रता दिवस: बरेली के सभी चौराहों पर आज गूंजेगा... जन गण मन, सुबह 10 बजे होगा सामूहिक राष्ट्रगान

Fri, 15 Aug 2025 04:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 04:06 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर बरेली शहर एकजुटता का संदेश देगा। अमर उजाला के अभिनव अभियान के तहत सामूहिक राष्ट्रगान होगा। सुबह ठीक 10 बजे शहर के विभिन्न स्थानों पर हजारों लोग एक साथ राष्ट्रगान करेंगे। 

विज्ञापन
national anthem will be sung in Bareilly at 10 am On Independence Day
मां तुझे प्रणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' की शृंखला में स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार सुबह ठीक 10 बजे शहर राष्ट्रगान 'जन गण मन' से गुंजायमान होगा। शहरवासियों से अपील है कि सायरन की आवाज सुनते ही जहां रहें, वहीं ठहरकर राष्ट्रगान के प्रति सम्मान प्रकट करें।

विज्ञापन


सामूहिक राष्ट्रगान का मुख्य कार्यक्रम गांधी उद्यान में होगा। जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई चारों धर्मगुरु संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता, सौहार्द और देशभक्ति का संदेश देंगे। इसी समय शहर के सभी चौराहों पर नगर निगम पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर सायरन बजेगा, जिसे सुनें तो वहीं 52 सेकंड के लिए ठहर जाएं। राष्ट्रगान का सम्मान कर देशप्रेम का संदेश दें। उद्यमी, व्यापारी, शैक्षिक, समाजसेवी, कर्मचारी, महिला विंग, इनरव्हील, रोटरी क्लब के पदाधिकारी अलग-अलग चौराहा पर मौजूद रहकर एकजुटता का संदेश देंगे।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे इन चौराहों पर बजेगा सायरन
नगर निगम, सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा रोड, डेलापीर तिराहा, सलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज चौराहा, धर्मकांटा, गणेश नगर, किला क्रॉसिंग, कारगिल/वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अड्डा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed