मां तुझे प्रणाम: स्वतंत्रता दिवस पर ठीक सुबह 10 बजे 52 सेकंड के लिए थमेगा बरेली शहर, गूंजेगा राष्ट्रगान
स्वतंत्रता दिवस पर बरेली शहर एक बार फिर रिकॉर्ड बनाएगा। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर सुबह ठीक 10 बजे शहर के 23 मुख्य चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' अभिनव अभियान के तहत शहर के 23 मुख्य चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन होगा। अपील है जब राष्ट्रगान शुरू हो तो जो जहां हैं, वहीं कुछ देर के लिए ठहरकर राष्ट्रगान के प्रति सम्मान जताएं।
नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर ठीक सुबह 10 बजे राष्ट्रगान होगा। मुख्य आयोजन गांधी उद्यान में होगा। इस दौरान मंच पर देशप्रेम की थीम पर आधारित कई प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा 23 चौराहे सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा चौराहा, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा पर राष्ट्रगान होगा।
अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज पुल चौराहा, धर्मकांटा, गणेश नगर, किला क्रॉसिंग, कारगिल वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अड्डा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौक पर लोग सामूहिक राष्ट्रगान करेंगे। शहरवासियों के साथ जनप्रतिनिधि, व्यापारी, उद्यमी, गणमान्य नागरिक प्रतिभाग करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.