फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nathdham Township will be built on 650 acres on Badaun Road, plots will be available

Bareilly News: बदायूं रोड पर 650 एकड़ में बनेगी नाथधाम टाउनशिप, मिलेंगे भूखंड

Thu, 04 Jan 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Nathdham Township will be built on 650 acres on Badaun Road, plots will be available
बरेली। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) बदायूं रोड पर रामगंगा नदी के निकट 650 एकड़ में नाथधाम के नाम से नई टाउनशिप बlkएगा। इसमें 72 से 200 वर्गमीटर तक के भूखंड मिलेंगे। भूखंड लेने के लिए पांच जनवरी से पांच फरवरी तक ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना की सफलता के बाद बीडीए ने इस टाउनशिप का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

नई टाउनशिप में 35-40 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी। टाउनशिप के करीब प्रस्तावित रामगंगा रिवर फ्रंट भी इसके आकर्षण का केंद्र प्रमुख बनेगा। सेंट्रल पार्क, नेबरहुड पार्क, आउटडोर व इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर बनेंगे। प्रत्येक चौराहे पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित हैं। शहर में एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस, बदायूं में लाबेला चौक व शाहजहांपुर की टाउन हॉल शाखा से इसके लिए फाॅर्म मिलेंगे। कासगंज, एटा, उझानी व पीलीभीत में एचडीएफसी की किसी भी शाखा से फाॅर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म की कीमत 1,000 रुपये रखी गई है। www.bdainfo.org पर लॉगिन कर या फिर 9568006429 पर कॉल कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


टाउनशिप में 20 सेक्टर होंगे। आवासीय भूखंड 21 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर मिलेंगे। प्रत्येक सेक्टर में भूखंडों की नीलामी होगी। पहले चरण में चार श्रेणियों के प्लाॅट निकाले गए हैं। इसमें 50, 72, 112, 162 और 200 वर्ग मीटर के भूखंड हैं। टाउनशिप में नर्सिंग होम, अस्पताल, स्कूल के लिए भूखंड भी दिए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में शॉपिंग काॅम्प्लेक्स के साथ स्कूल और अस्पताल की सुविधा होगी। सीवर सिस्टम विकसित किया जाएगा। प्राधिकरण ने टाउनशिप विशेषज्ञों की मदद से साइट प्लान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

नाथधाम इंटीग्रेटेड टाउनशिप शहरवासियों के नए साल में एक नई आवासीय सुविधा है। बड़े शहरों की तर्ज पर यहां भी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इसीलिए दूसरे शहरों के लोग भी भूखंड खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। - जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बीडीए

आवेदन तय करेंगे टाउनशिप का भविष्य



रामगंगा नदी का पुल पार करके भगवनपुर व भानपुर गांव पड़ते हैं। इनके रकबे में फोरलेन सड़क के किनारे ही नाथधाम टाउनशिप प्रस्तावित है। इसकी डिमांड का सर्वे करने के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं। पर्याप्त आवेदन आने के बाद ही बीडीए इसे विकसित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed