फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath Nagari Air Terminal Farmers stopped construction of boundary wall

नाथ नगरी एयर टर्मिनल किसानों ने रुकवा दिया बाउंड्रीवाल का निर्माण

Thu, 28 Sep 2017 02:25 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 28 Sep 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नाथ नगरी एयर टर्मिनल की बाउंड्रीवाल के निर्माण का काम किसानों ने रुकवा दिया है। उनका कहना है कि पहले उनका मुआवजा दिया जाए, उसके बाद ही वे काम होने देंगे। किसानों के विरोध के चलते उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अफसरों ने यहां बुनियाद की खुदाई कर रही अपनी जेसीबी को हटाने के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसरों को मामले की जानकारी दे दी है, लेकिन अभी तक इस मसले का हल नहीं हो पाया है।
पीलीभीत रोड पर मुड़िया अहमद नगर में नाथ नगरी एयर टर्मिनल की 150 बीघा जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाने का काम चल रहा है। एयर टर्मिनल के लिए करीब एक हेक्टेयर जमीन की और जरूरत है। तीन दिन पहले एसएलओ की हैसियत से राजस्व विभाग की टीम लेकर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने जमीन की नापजोख कराने के बाद एयर टर्मिनल की बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए काम शुरू कराने को कह दिया था। बुधवार को उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की टीम ने जेसीबी से मयूर वन चेतना केंद्र की तरफ बुनियाद खुदवाने का काम शुरू किया। इसी दौरान किसान कृष्णपाल, नेत्रपाल, जितेंद्र और टीकाराम भीड़ के साथ मौके पर पहुंच गए और बगैर मुआवजा दिए बुनियाद खोदे जाने पर विरोध करना शुरू कर दिया। किसानों की राजकीय निर्माण निगम के स्टाफ से भी नोकझोंक भी हुई। किसानों ने विरोध के चलते बुनियाद खुदाई का काम रोक दिया गया। इंजीनियर दिल पुकार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी आला अफसरों को दे दी। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को भी बताया गया, हालांकि कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


किसानों की मांग में कोई दम नहीं है। हमें जितनी जमीन चाहिए उतनी ही तो लेंगे। किसान चाहते हैं कि उनकी सारी जमीन ले ली जाए लेकिन जब रास्ता ही नहीं बचेगा तो हम जमीन का क्या करेंगे। मयूर वन चेतना केंद्र के बीच से नहर की साइड से रास्ता है। किसानों के विरोध की बात मुझे किसी ने नहीं बताई, वरना पुलिस फोर्स भेज देता। - यूूपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed