Bareilly News: सात मार्च को नहीं होगा नाथ महोत्सव, शासन से हरी झंडी न मिलने पर टला आयोजन
बरेली में नाथ महोत्सव के लिए सात मार्च की तारीख निर्धारित की गई थी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन हरी झंडी न मिलने पर इसे टाल दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नाथ महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई थी, लेकिन शासन से हरी झंडी न मिलने से आयोजन टल गया है। प्रशासन पांच दिवसीय आयोजन करने जा रहा था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से इसे एक दिन तक सीमित कर दिया गया था। पहले आयोजन आईवीआरआई मैदान में होना था। बाद में इसे बरेली कॉलेज के मैदान पर कराया जाना तय हुआ था।
सात मार्च की तारीख निर्धारित की गई थी। इसमें 10,000 डमरू एक साथ बजाए जाने थे, ताकि विश्व रिकॉर्ड बन सके। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन हरी झंडी न मिलने पर इसे टाल दिया गया है। सीडीओ जग प्रवेश ने बताया कि अभी अगली तिथि तय नहीं है।
सीएम के हाथों डमरू चौक व महादेव पुल का होना था लोकार्पण
कुतुबखाना पर बने महादेव पुल और डेलापीर पर डमरू चौक का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी थी। इसके अलावा कुछ और योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी प्रस्तावित था। अफसर तैयारियों में जुटे थे, लेकिन मंगलवार दोपहर तक शासन से हरी झंडी न मिलने से आयोजन टल गया।