फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Naresh Sharma became president and Arun Tomar became general secretary.

Bareilly News: अध्यक्ष बने नरेश शर्मा और महासचिव अरुण तोमर

Sat, 23 Dec 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 23 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Naresh Sharma became president and Arun Tomar became general secretary.
फरीदपुर। बार एसोसिएशन फरीदपुर के शुक्रवार को हुए वार्षिक चुनाव में नरेशचंद्र शर्मा अध्यक्ष चुने गए और महासचिव पद अरुण कुमार सिंह तोमर विजयी रहे। अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर नरेशचंद्र शर्मा को 84 और उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी अतुल शुक्ला को 62 मत मिले। वहीं, महासचिव पद अरुण कुमार सिंह को भी 84 और उनके प्रतिद्वंद्वी विजयपाल सिंह यादव को भी 62 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंघल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत मिश्रा, हरिमेश सिंह यादव व जितेंद्र सिंह यादव निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

वहीं, संयुक्त सचिव प्रशासन अमित कुमार सिंह तोमर, ओमवीर गुर्जर, अनूप नारायण मिश्रा और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अजीत प्रताप सिंह भी निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देने के बाद शपथ दिलाई गई। बताया कि 158 मतों में से 148 अधिवक्ताओं ने वोट दिया। अध्यक्ष और महासचिव पद पर एक-एक मत कैंसिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवला में चुनाव अधिकारी मनोनीत किए

आंवला। 10 जनवरी को प्रस्तावित आंवला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी मनोनीत किए गए। अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने बताया कि 27 दिसंबर से दो दिन तक नामांकन होंगे। 10 जनवरी को मतदान व मतगणना के बाद परिणाम की भी घोषणा की जाएगी। सतीशचंद्र शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी व विनोद कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, राजेंद्र मौर्य को सहायक चुनाव अधिकारी मनोनीत किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए पांच हजार रुपये नामांकन शुल्क रखी गई है, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव के लिए चार हजार रुपये। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed