फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

टैक्स दरों पर पुनर्विचार करो मंत्री जी

Fri, 13 Mar 2015 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Mar 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने गुरुवार को राज्य के नगर विकास मंत्री मो. आजम खां से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने बरेली नगर निगम में मनमाने ढंग से तीन से 10 गुना तक बढ़ाए गए सीवर, वाटर और हाउस टैक्स की आम जन की परेशानी मंत्री के समक्ष रखी। कहा कि लखनऊ के हजरतगंज से भी कई गुना अधिक टैक्स बरेली जैसी नगर में लगाना औचित्यहीन है। बढ़े टैक्स से जनता में व्याप्त गुस्से की जानकारी देते हुए पूरे प्रकरण पर विचार करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

आजम ने बरेली नगर निगम विधायक को बढ़े टैक्स संबंधी प्रकरण पर दोबारा विचार करने का भरोसा दिया। डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मंत्री के आश्वासन पर अमल होने से टैक्स वसूली का आतंक खत्म होेगा और आम जन परेशानी से बचेंगे। उन्होंने विधानसभा में गत दिनों इस मुद्दे पर सवाल उठाया था और आश्वासन के मुताबिक लिखित में जवाब भी मिला। डॉ. अरुण उस जवाब से असंतुष्ट थे क्योंकि उसमें निगम के मनमाने तर्कों को रखा गया था लेकिन शासनादेशों और नियमावली के प्रावधान का उल्लेख नहीं था। वृहस्पतिवार को उन्होंने इन्हीं बिदुओं को मंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव का कहना है कि टैक्स की दरें कम करने संबंधी कोई निर्देश उनको नहीं मिला है।

थाली-चम्मच बजाकर टैक्स वसूली वालों का स्वागत करें : रोहतगी

बरेली (ब्यूरो)। नगर निगम टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतीश रोहतगी और एडवोकेट अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को नगरवासियों से अपील की है कि मनमाने ढंग से बढ़े टैक्स की वसूली के लिए पहुंचने वाले निगम का स्टाफ का विरोध करने की बजाय उनका थानी - चम्मच और ढोल - मंजीरा बजाकर स्वागत करें। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ टैक्स आम जन को स्वीकार्य नहीं है और बी क्लास बरेली शहर के अनुरूप ही टैक्स दरें निर्धारित न होने तक शांतिपूर्ण ढंग से समिति का विरोध सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed